फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Devarakonda Lifestyle: प्राइवेट जेट और वॉलीबॉल टीम के मालिक हैं विजय देवरकोंडा, जानें अभिनेता की नेटवर्थ

Tue, 22 Aug 2023 01:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लेख में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की लाइफस्टाइल, गाड़ियों के कलेक्शन, घर और कुल संपत्ति के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ - फोटो : instagram/thedeverakonda
Vijay Devarakonda Net Worth 2023: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विजय देवरकोंडा के स्टाइल, लुक और एक्शन के फैंस दीवाने हैं। उनकी फिल्मों में देवरकोंडा के अभिनय को जितना पसंद किया जाता है, उतना ही उसके स्टाइल की फैन फॉलोइंग भी है। अक्सर साधारण टी शर्ट या चप्पलों में नजर आ जाने वाले विजय देवरकोंडा की जीवनशैली काफी लग्जरी है। विजय देवरकोंडा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कीमती गाड़ियों और प्राइवेट जेट से चलने वाले विजय देवरकोंडा वॉलीबॉल टीम के भी मालिक हैं। आइए जानते हैं कि एक फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा कितने रुपये फीस लेते हैं और फिल्मों के अलावा उनकी कमाई का जरिया क्या है। इस लेख में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की लाइफस्टाइल, गाड़ियों के कलेक्शन, घर और कुल संपत्ति के बारे में बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा का करियर

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने साल 2011 में फिल्म नुव्विला और 2012 में 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' में सहायक अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में कई फिल्मों में दमदार भूमिका में नजर आएं। बहुत कम लोगों को पता है कि फिल्मों में आने से पहले विजय देवरकोंडा ट्यूशन पढ़ाया करते थे। ट्यूशन टीचर के तौर पर उनकी पहली सैलरी 500 रुपये थी।
विज्ञापन

3 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
विजय देवरकोंडा की कमाई

ट्यूशन पढ़ाने के अलावा देवरकोंडा ने दूसरों को अभिनय की ट्रेनिंग देनी शुरू की। इस कार्य से वह 35000 रुपये कमाते थे। बाद में फिल्मों में अभिनय के जरिए मोटी कमाई करने लगे। साथ ही बिजनेस से भी विजय देवरकोंडा की कमाई होती है। आमतौर पर एक फिल्म के लिए विजय 12 करोड़ रुपये से अधिक फीस लेते हैं। बॉलीवुड फिल्म लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा ने 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

4 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
विजय देवरकोंडा का घर

अभिनेता हैदराबाद के पाॅश जुबली हिल्स इलाके में एक लग्जरी बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
विजय देवरकोंडा की कमाई - फोटो : instagram/thedeverakonda
विजय देवरकोंडा का कार कलेक्शन

विजय के पास बहुत ही लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके बंगले के गैरेज में 68 लाख रुपये की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलसी, लगभग डेढ़ करोड़ की वोल्वो एक्ससी 90 एसयूवी, लैंड रोवर रेंज रोवर, फोर्ड मस्टैंग और बीएमडब्ल्यू-5 सीरीज की गाड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा के पास प्राइवेट जेट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ

अभिनेता फिल्मों, विज्ञापनों और मॉडलिंग के अलावा बिजनेस से कमाई करते हैं। वह हैदराबाद ब्लैकहॉक्स वॉलीबॉल टीम के सह मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा 65 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें