फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: सब्जी और फल जल्दी सड़ जाते हैं? इस तरीके से स्टोर करेंगे तो हफ्तों रहेंगे ताजे

Sat, 14 Mar 2026 08:00 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उन्हें अलग-अलग स्टोर करना चाहिए। कई फल जैसे केला, सेब और टमाटर एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे पास रखी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। इसलिए फल और सब्जियों को अलग बॉक्स में रखें, नमी नियंत्रित रखें और फ्रिज के सही सेक्शन में स्टोर करें।

विज्ञापन
सब्जी और फल को कैसे स्टोर करें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

How To Keep Fruits And Vegetables Fresh: लोग बाजार से फल और सब्जियां तो खरीद लाते हैं लेकिन एक दो दिन के अंदर ही उनकी हरीभरी ताजी सब्जियां और फल खराब होने लगते हैं। दुकान से तो आपने अच्छी क्वालिटी और ताजा सामान ही खरीदा होता है, लेकिन इतना जल्दी सब्जी और फल सड़ने का कारण क्या हो सकता है?

विज्ञापन


ताजी चीजें जल्दी खराब होने का एक प्रमुख कारण है, स्टोरेज का गलत तरीका। अगर आप फल और सब्जियां एक ही जगह या एक ही बैग में रख देते हैं तो उनके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। यही छोटी सी गलती सब्जियों को सड़ा देती हैं और फल को खराब कर देती हैं। अधिकतर महिलाओं को ये पता ही नहीं होगा कि ताजी चीजों को स्टोर कैसे करना है। अगर आप सही तरीके से स्टोर करें तो सब्जियां और फल एक हफ्ते से भी ज्यादा समय तक ताजे रह सकते हैं।

आइए जानते सब्जी और फल ज्यादा दिन तक ताजे क्यों नहीं बने रहते हैं और इन्हें स्टोर करने का सही तरीका क्या है।


क्यों जल्दी खराब हो जाते हैं फल और सब्जियां?

कुछ फल जैसे, केला, सेब, टमाटर और आम बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। इन फलों से एथिलीन गैस निकलती है। यह गैस पास रखी सब्जियों को जल्दी पकाकर सड़ा सकती है। इसी कारण विशेषज्ञ हमेशा फल और सब्जियों को अलग-अलग रखने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन

फल और सब्जियों को ताजा रखने के आसान तरीके

 

  • फल और सब्जियां अलग रखें

फल और सब्जियों को कभी भी एक ही बॉक्स या बैग में स्टोर न करें। इससे खराब होने की गति बढ़ जाती है।

 

  • फ्रिज के सही सेक्शन में रखें

फ्रिज में सब्जियों के लिए अलग क्रिस्पर ड्रॉअर होता है। सब्जियां वहीं रखने से वे ज्यादा समय तक ताजी रहती हैं।

 

  • धुलकर नहीं, सूखाकर रखें

कई लोग सब्जियां खरीदते ही धोकर रख देते हैं। इससे उनमें नमी बढ़ जाती है और वे जल्दी खराब हो सकती हैं। सब्जियों और फलों को खुले में बाहर रखें ताकि नमी चली जाए,फिर स्टोर करें।

 

  • पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें

सब्जियों को कंटेनर में रखते समय नीचे पेपर टॉवल रखें। यह अतिरिक्त नमी सोख लेता है। इसके अलावा हरी सब्जियों जैसे पालक, हरा धनिया की जड़ों को कागज से रैप करके ही रखना चाहिए

 

  • प्लास्टिक बैग की जगह एयरफ्लो रखें

सब्जियों को पूरी तरह बंद प्लास्टिक बैग में रखने से वे जल्दी खराब हो सकती हैं। हल्की हवा का प्रवाह जरूरी होता है।

 

  • पत्तेदार सब्जियों को सही तरीके से रखें

पालक, धनिया और मेथी जैसी सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट बॉक्स में रखें।

 

  • ज्यादा पके फलों को अलग रखें

अगर कोई फल ज्यादा पक गया है तो उसे बाकी फलों से अलग रखें, वरना बाकी फल भी जल्दी खराब हो सकते हैं।



इन सब्जियों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए

कुछ सब्जियां फ्रिज में रखने से जल्दी खराब हो सकती हैं, जैसे आलू, प्याज,लहसुन। इनको ठंडी और सूखी जगह पर रखना बेहतर होता है।


किचन स्टोरेज का गोल्डन रूल

अगर आप चाहते हैं कि फल और सब्जियां ज्यादा समय तक ताजी रहें तो इन तीन नियमों को हमेशा याद रखें। 

  • पहला,  फल और सब्जियां अलग रखें।
  • दूसरा, नमी को कंट्रोल करें।
  • तीसरा, सही तापमान में स्टोर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें