Solar Cooker Kya Hai? मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति का असर भारत की एलपीजी गैस पर दिख रहा है। लोग गैस की किल्लत से चिंतित हैं, तो वहीं गैस सिलेंडर के दाम दिन-पर दिन बढ़ने से भी लोग एलपीजी गैस के इस्तेमाल को लेकर परेशान रहते हैं। कुछ लोग गैस की खपत कम करने के लिए माइक्रोवेव, इंडक्शन जैसे इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग बढ़ा रहे हैं लेकिन इससे बिजली का बिल बढ़ेगा औऱ जेब पर बोझ भी।
सोलर कुकर में क्या-क्या बनाया जा सकता है?
सोलर कुकर में कई तरह के भारतीय व्यंजन आसानी से बन सकते हैं। जैसे, दाल, चावल, सब्जी, खिचड़ी, उबले आलू और चाय। हालांकि इसमें खाना गैस की तुलना में थोड़ा धीमे पकता है, लेकिन स्वाद और पोषण दोनों बने रहते हैं।
सोलर कुकर के फायदे
सोलर कुकर का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें किसी ईंधन की जरूरत नहीं होती। इससे LPG और बिजली दोनों की बचत होती है।
यह पूरी तरह स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त तकनीक है। इसमें धुआं या कार्बन उत्सर्जन नहीं होता।
गैस स्टोव की तरह आग या सिलेंडर का खतरा नहीं होता, इसलिए यह अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है।
धीमी आंच पर पकने की वजह से खाने के पोषक तत्व अधिक सुरक्षित रहते हैं।
सोलर कुकर इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने वाली बातें