दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक
राजधानी दिल्ली में रहने वाले इंडिया गेट, लोटस टेंपल और जंतर मंतर जैसी कई जगहें मुफ्त में घूम सकते हैं। पुरानी दिल्ली की गलियों में घूमते हुए आप भारत की असली धड़कन महसूस कर सकते हैं। फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए यह जगह खजाना है। इन पर्यटन स्थलों को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं, लेकिन आप इन जगहों की सैर मुफ्त में कर पाएंगे।
वाराणसी के घाट
उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे स्थित वाराणसी को दुनिया का सबसे पुराना जीवित शहर कहा जाता है। बनारस के घाट दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां लोग गंगा घाट पर बैठने, गंगा आरती में बैठने, संकरी गलियों में घूमने आ सकते हैं, वो भी मुफ्त में। संस्कृति और अध्यात्म का अनुभव करने के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है।
ऋषिकेश और हरिद्वार
उत्तराखंड का ऋषिकेश और हरिद्वार भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। गंगा किनारे बैठकर ध्यान करना या ऋषिकेश के घाटों पर होने वाली गंगा आरती देखना बिल्कुल फ्री है। यहां योग और अध्यात्म का अनुभव होता है। अगर आप रोमांच पसंद करते हैं, तो यहां की ट्रेकिंग ट्रेल्स भी मुफ्त उपलब्ध हैं।
स्वर्ण मंदिर
पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो न सिर्फ आध्यात्मिक बल्कि शांति का भी प्रतीक है। यहां का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है और लंगर में हर यात्री को मुफ्त भोजन मिलता है। यह जगह आत्मा को सुकून और दिल को सच्ची खुशी देती है।
गोवा के बीच
गोवा का नाम सुनते ही महंगे होटल और पार्टियों की छवि आती है, लेकिन यहां के बीचेस पर घूमना बिल्कुल मुफ्त है। सूर्यास्त देखना, रेत पर बैठना और समुद्र की लहरों का आनंद लेने के लिए आपको कुछ खर्च करने की जरूरत नहीं।
जयपुर के बाज़ार और गलियां
राजस्थान राज्य का शाही शहर जयपुर अपने किलों और महलों के लिए मशहूर है, लेकिन शहर की पुरानी गलियां और बाज़ार मुफ्त में घूमे जा सकते हैं। यहां की पिंक सिटी की खूबसूरती आपको अपनी ओर खींच लेती है।