Markets For Designer Saree : करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे और अपने पति के लिए सज-धजकर व्रत करे। लेकिन हर किसी के लिए डिजाइनर और महंगी साड़ियां खरीद पाना आसान नहीं होता। अच्छी खबर यह है कि भारत के कई शहरों के स्थानीय बाजारों और फैब्रिक हब्स में आपको सेलेब्रिटी-इंस्पायर्ड डिजाइनर साड़ियां बेहद सस्ते दामों में मिल जाएंगी। कहीं आपको जान्हवी कपूर वाली साड़ी तो कहीं आलिया भट्ट वाली साड़ी दिख जाएगी, जो उन्होंने किसी फिल्म में या किसी इवेंट के मौके पर पहनी थी, वो भी आपके बजट में। यहां जानिए करवा चौथ से पहले कहां खरीदारी करें।
चांदनी चौक, दिल्ली
दिल्ली का चांदनी चौक हमेशा से शादी और त्योहार की खरीदारी के लिए लोकप्रिय है। यहां आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों की डिजाइनर साड़ियों जैसी रेप्लिका मिल जाएगी। इस बाजार में बनारसी, सिल्क, जॉर्जेट और शिफॉन साड़ियां किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप किसी सेलेब की साड़ी जैसी साड़ी चाहती हैं तो तस्वीर साथ लेकर जाएं। चांदनी चौक के दुकानदार अपने कारीगरों से आपकी मनपसंद साड़ी तैयार भी करा देंगे। अब आपको मनीष मल्होत्रा जैसे मशहूर डिजाइनर जैसी साड़ियां चाहिए लेकिन लाखों खर्च नहीं करने तो चांदनी चौक परफेक्ट जगह है, क्योंकि यहां 1500 से आठ हजार रुपये में डिजाइन और फैब्रिक के मुताबिक आपकी मनपसंद साड़ी मिल जाएगी।
मीना बाजार, लखनऊ
लखनऊ की चिकनकारी और सिल्क साड़ियां हर महिला की पहली पसंद होती हैं। मीना बाजार और हजरतगंज में आपको ट्रेंडी डिजाइनर कॉपी और एथनिक चिकनकारी साड़ियां मिलेंगी। करवा चौथ पर पहनने के लिए रेड और मैरून शेड की साड़ियां खासतौर पर डिमांड में रहती हैं।
न्यू मार्केट और गरिया हाट, कोलकाता
कोलकाता की गरिया हाट मार्केट में साड़ी की खरीदारी का अलग ही मजा है। यहां आपको टंट साड़ी, बलुचरी और कांजीवरम जैसी डिजाइनर स्टाइल की कॉपी बेहद सस्ते दामों में मिलती है। साड़ियों का दाम जान गई तो हैरान रह जाएंगी। इस बाजार में आप 800 रुपये से 6000 रुपये तक साड़ी खरीद सकते हैं।
लाल दरवाजा मार्केट, अहमदाबाद
गुजरात की साड़ियों का क्रेज हमेशा से रहा है। यहां की बंधनी, पटोला और गोटा-पट्टी डिजाइन वाली साड़ियां, जो सेलेब्स भी पहनते हैं, आपको बहुत ही किफायती दामों पर मिलेंगी। शादी और करवा चौथ जैसे अवसरों पर ये साड़ियां एकदम परफेक्ट रहती हैं
बांद्रा और दादर की बाजार, मुंबई
मुंबई का फैशन हब बॉलीवुड से जुड़ा होने की वजह से यहां डिजाइनर साड़ियों की रेप्लिका आसानी से मिल जाती है। बांद्रा और दादर मार्केट में सेलेब्स-इंस्पायर्ड साड़ियों का बड़ा कलेक्शन मिलता है। साथ ही महाराष्ट्र की पैठणी साड़ियां करवा चौथ पर पहनने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।