फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temple For Matchmaking: शादी में देरी हो रही है? भारत के इन शक्तिशाली मंदिरों से मिलेगा विवाह का वरदान

Tue, 02 Dec 2025 11:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Temples For Blessings:  माना जाता है कि इन मंदिरों में दर्शन से शादी जल्दी तय हो जाती है, विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं, और सही जीवनसाथी से मिलन हो जाता है।
विज्ञापन
मान्यता है कि इन मंदिरों में दर्शन से जल्द विवाह योग बन सकता है। - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में विवाह एक पवित्र संस्कार है। मान्यता है कि भगवान जोड़ियां स्वर्ग में बनाते हैं और धरती पर विवाह के बाद यही जोड़ी जन्मजन्मांतर के लिए एक हो जाती है। हालांकि जब किसी की शादी में देरी हो रही होती है, या उन्हें उनका सही जीवनसाथी ही नहीं मिल रहा होता है, तो परिवार की चिंता बढ़ जाती है। दबाव बढ़ने लगता है और मन में सवाल उठने लगते हैं कि, क्यों नहीं मिल रहा सही साथी? शादी में अड़चन क्यों आ रही है? क्या दोष है कुंडली या गुणों में? 

विज्ञापन


ऐसे में लोगों का विश्वास ईश्वर बनते हैं। कई लोग सोलह सोमवार उपवास करते हैं, पूजा पाठ करते हैं, मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। उनका विश्वास होता है कि भगवान ही उनकी नैया पार लगा सकते हैं और शादी में आई अड़चन या देरी को दूर कर सकते हैं। देश में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जो विवाह वरदान देने की मान्यता रखते हैं। माना जाता है कि इन मंदिरों में दर्शन से शादी जल्दी तय हो जाती है, विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं, और सही जीवनसाथी से मिलन हो जाता है। इस लेख में जानिए ऐसे मंदिरों के बारे में जिनका मान्यता है कि यहां दर्शन और पूजन से विवाह का वरदान मिलता है।

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

शिव को विवाह और परिवार का देवता माना जाता है। विश्वनाथ जी के दर्शन कर, खासकर रुद्राभिषेक कर, शादी की अड़चनों के दूर होने की मान्यता है। भगवान शिव ने स्वयं विवाह के सभी बंधनों को स्वीकार कर संसार को संतान, परिवार और गृहस्थ की मर्यादा समझाई।
विज्ञापन


देवी त्रिपुर सुंदरी मंदिर, उज्जैन, मध्य प्रदेश

यहां मां त्रिपुर सुंदरी को स्त्री शक्ति और विवाह की देवी माना जाता है। कुंवारी लड़कियां और लड़के दोनों यहां सफल विवाह की कामना लेकर आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मां को सिंदूर चढ़ाया जाए, तो विवाह निश्चित होकर ही जाता है।

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति, आंध्र प्रदेश

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और समृद्ध मंदिरों में से एक है। यहां विवाह योग मजबूत करने और सही साथी मिलने के लिए पूजा की जाती है। कहते हैं भगवान वेंकटेश्वर भक्तों के भाग्य में प्रेम और वैवाहिक सुख लिखते हैं।

यमुना देवी मंदिर, मथुरा, उत्तर प्रदेश

यहां अविवाहित लड़कियों के लिए विशेष पूजा की परंपरा है। माना जाता है कि यमुना मैया के आशीर्वाद से विवाह शीघ्र संपन्न हो जाता है और दांपत्य सुख बना रहता है।

कलियुग के कामदेव, मधुरा काली अम्मन मंदिर, मदुरै, तमिलनाडु

यहां पूजा करने से विवाह में देरी दूर होती है, मनचाहा साथी मिलता है, प्रेम विवाह की राह भी प्रशस्त होती है। कहा जाता है, यह मंदिर कामदेव की शक्ति का आधुनिक स्वरूप है।

मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै, तमिलनाडु

मीनाक्षी माता विवाह योग की प्रमुख देवियों में मानी जाती हैं। दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के लोग यहां आने के बाद विवाह के योग मजबूत होते देखते हैं। यहां हर साल हजारों शादियां सुगमता से तय हो जाती हैं।

सनेश्वर दत्त मंदिर, अहमदनगर, महाराष्ट्र

यहां पूजा कर कुंडली दोष, मंगल दोष और ग्रह बाधाओं के असर शांत होते हैं। कहते हैं, यहां से अक्सर लोग शादी के पक्के रिश्तों की खुशखबरी लेकर ही वापस जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें