फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tallest Lord Ram Statue: दुनिया की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा कहां स्थित है ? जानें यहां कैसे पहुंचे

Sun, 30 Nov 2025 11:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tallest Lord Ram Statue in World: अगर आप भी भगवान श्रीराम के भक्त हैं और उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा के दर्शन करना चाहते हैं तो इस लेख में आपको डिटेल दी जा रही है कि ऐसी प्रतिमा कहां स्थित है, जो सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा कहां है और क्यों है खास - फोटो : X- narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tallest Lord Ram Statue in World: अगर आप भगवान श्रीराम के भक्त हैं और उनकी भव्यतम प्रतिमा के दर्शन करना चाहते हैं, तो अब इसके लिए आपको गोवा की यात्रा करनी चाहिए। हाल ही में दक्षिण गोवा के पर्तगाली स्थित गोकर्ण जीवोत्थम मठ परिसर में भगवान श्रीराम की देश की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। 77 फीट ऊंची ये विशाल प्रतिमा अपनी भव्यता, कला और धार्मिक महत्व के कारण भक्तों के लिए नए तीर्थ स्थल के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन


28 नवंबर को किया गया अनावरण

इस प्रतिमा का अनावरण 28 नवंबर 2025 को किया गया है। इसे प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने डिजाइन किया है, जिन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को भी डिजाइन किया था। कांस्य धातु से निर्मित भगवान श्रीराम की ये प्रतिमा देखने में दिव्य, आकर्षक और अनोखी है। 

मठ परिसर में स्थित ये प्रतिमा भक्तों को शांति, अध्यात्म और शक्ति का अनोखा अनुभव कराती है। आसपास का प्राकृतिक वातावरण, नदी का किनारा और मठ की आस्था-पूर्ण ऊर्जा इसे एक पवित्र दर्शन स्थल बनाते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं और इसे भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए एक विशेष स्थान माना जा रहा है। 
विज्ञापन


कैसे पहुंचे ?

गोवा की राजधानी पणजी से पर्तगाली मठ तक लगभग 65 किलोमीटर की दूरी है। सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा डाबोलिम है, जहां से टैक्सी या कार द्वारा 1.5–2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। साथ ही मठ के पास स्थानीय बस सेवा भी उपलब्ध है। नजदीकी रेलवे स्टेशन मडगांव रेलवे स्टेशन है, जहां से टैक्सी या ऑटो लेकर आसानी से मठ पहुंच सकते हैं। श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार निजी वाहन, टैक्सी या बस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें