फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 साल पुराने इस किले की दीवारें कहती हैं अतीत की कहानियां

Tue, 06 Aug 2019 02:34 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : twitter
भारत, कई किलों और महलों का घर होने के नाते, एक यात्री के लिए सबसे उम्दा देश है। भारत का इतिहास बहुत धनी और खूबसूरत रहा है जिसकी गवाही आज भी महल और किले देते हैं। आज हम भारत की ऐसी जगह के बारे में में बताने जा रहे हैं जहां पहुंच कर न सिर्फ आप अपने सोशल मीडिया के लिए ढेर सारी शानदार तस्वीरें खींच पाएंगे बल्कि इतिहास में हुई कलाकारी पर सोच में पड़ जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
हैदराबाद में स्थित गोलकोंडा किला वास्तव में इस अवधारणा को सही ठहराता है। 500 वर्षों पुराना, गोलकोंडा किला अभी भी मजबूत खड़ा है। एक बार जब आप किले के अंदर कदम रखते हैं, तो आपको ऐसा लगेगा जैसे एक छोटे-राज्य में प्रवेश कर गए हैं। ये किला एक समय में हैदराबाद की महिमा और गौरव था, कई युद्धों की गवाही देती इसकी दीवारें अभी भी अतीत की कहानियों की कहती हैं। वास्तव में, गोलकुंडा किला इतिहास और रहस्य दोनों में समृद्ध है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
इस किले ने प्राचीन काकतीय, बहमनियों, कुतुब शाहियों से लेकर मुगलों तक के कई राजवंशों को देखा है। इसके चारों ओर किस्से हैं, इतिहास और मिथक का मिश्रण है। इस किले की कहानी आपको उस समय में वापस ले जाती है जब हैदराबाद वैश्विक प्रभाव वाला शहर भी नहीं था।

4 of 5
- फोटो : social media
गोलकुंडा उस समय अस्पष्टता और ग्लैमर का स्थान था और आज आपको बस इसके पिछले गौरव की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा, प्रतिष्ठित कीमती पत्थरों के लिए यह माना जाता है कि प्रसिद्ध कोहिनूर, दरिया-ए-नूर और होप डायमंड का यहीं पता लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
 माना जाता है कि एक गुप्त भूमिगत मार्ग है जो दरबार हॉल को जोड़ता है, जो कि शीर्ष पर स्थित है, और पहाड़ी के तल पर स्थित महलों में से एक है। हालांकि यह मार्ग राजघरानों के लिए भागने का मार्ग था। गुंबद के नीचे राजसी पोर्टिको के भीतर ताली बजाने की कोशिश करें और आप बाला हिसार मंडप में ताली की आवाज सुन पाएंगे, जो लगभग 1 किमी दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें