फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में यात्रा करने से पहले जान लें जरूरी नियम, इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 18 Aug 2020 10:16 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड में हर साल पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है, परंतु इस बार कोरोना वायरस की वजह से यात्राओं पर रोक लग गई थी, जिस वजह से लोग अपने घरों में कैद हो गए थे। अब पिछले कुछ समय से उत्तराखंड को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पर्यटकों के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करने के बाद वो उत्तराखंड में कहीं भी घूम सकते हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में घूमने का मजा ही अलग है। यहां के कुछ स्थानों में तो स्वर्ग का अनुभव होता है। आज हम आपको बताएंगे आपको उत्तराखंड आने से पहले किन नियमों का पालन करना होगा...
विज्ञापन

2 of 7
उत्तराखंड में यात्रा करते समय आपके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए
  • उत्तराखंड में यात्रा करते समय आपके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। आपकी रिपोर्ट 3 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। 3 दिन से पुरानी रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
अगर आपके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो आपको 7 दिनों तक होटल में ही रहना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
कोरोना निगेटिव रिपोर्ट न होने पर...
  • अगर आपके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो आपको उत्तराखंड में प्रवेश तो मिल जाएगा, लेकिन आपको 7 दिनों तक होटल में ही रहना होगा। आप 7 दिन तक उत्तराखंड में कहीं भी नहीं घूम सकते हैं। 7 दिन बाद आपको घूमने का मौका मिल जाएगा।

4 of 7
आपको उत्तराखंड में यात्रा के दौरान अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप रखना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय
आरोग्य सेतु एप है जरूरी
  • आपको उत्तराखंड में यात्रा के दौरान अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप रखना होगा। आरोग्य सेतु एप की मदद से आप कोरोना से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बिना रजिस्ट्रेशन करे आपको उत्तराखंड में प्रवेश नहीं मिलेगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तराखंड आने से पहले रजिस्टर करना होगा
  • आपको उत्तराखंड में प्रवेश करने से पहले http://smartcitydehradun.uk.gov.in/  पर रजिस्टर करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन करे आपको उत्तराखंड में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
अब बाहरी राज्य के लोग भी उत्तराखंड की चार धाम यात्रा कर सकते हैं - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
अब बाहरी राज्य के लोग भी कर सकते हैं चार धाम यात्रा
  • उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को पहले सिर्फ उत्तराखंड के लोगों के लिए खोला गया था, लेकिन अब बाहरी राज्य के लोग भी उत्तराखंड की चार धाम यात्रा कर सकते हैं। दूसरे राज्यों से आ रहे यात्रियों को चार धाम यात्रा करने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। https://badrinath-kedarnath.gov.in/registration पर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बता दें बाहरी राज्यों के यात्रियों के लिए 27 जुलाई से चार धाम यात्रा के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाहरी राज्यों के व्यक्ति अब बिना किसी पाबंदियों के उत्तराखंड में शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अगर आपको सिर्फ शादी समारोह में शामिल होना हो...
  • बाहरी राज्यों के व्यक्ति अब बिना किसी पाबंदियों के उत्तराखंड में शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वे सिर्फ शादी स्थल में ही जा सकते हैं। शादी स्थल के अलावा किसी भी पब्लिक प्लेस में जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें