फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के लिए मशहूर है भारत का यह राज्य, जानें यहां के प्रमुख स्थलों के बारे में

Wed, 06 May 2020 08:25 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
उत्तराखंड, उत्तर भारत में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और शांत पर्यटन केंद्र है। 'देवताओं की भूमि' के रूप में जाना जाने वाला उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। उत्तराखंड की मनोरम वादियों, हिमालय, झील-झरने और तालों का दृश्य देखते ही बनता है। उत्तराखंड की नैसर्गिक खूबसूरती के बारे में कहा जाता है कि इसके आगे यूरोप की खूबसूरती भी फेल है। आइए, आज हम आपको उत्तराखंड के खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 6
कौसानी
  • गरुड़ तहसील के अंतर्गत कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में कौसानी एक गांव है। यह खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थल यूरोप से कम नहीं है। अल्मोड़ा जिले से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कौसानी बागेश्वर जिले में आता है। कौसानी पिंगनाथ चोटी पर बसा हुआ है और यहां से हिमालय के बहुत ही सुंदर दर्शन होते हैं। बर्फ से ढके हुए नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा देखते ही बनता है। दो नदियों कोसी और गोमती के बीच बसा कौसानी भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पर्वतों की रानी
  • भारत के उत्तराखण्ड राज्य का मसूरी शहर पर्वतों की रानी के नाम से मशहूर है। देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के शिवालिक श्रेणी में पड़ता है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है।

 

4 of 6
रानीखेत
  • रानीखेत उत्तराखण्ड का एक प्रमुख पहाड़ी पर्यटन स्थल है। यह अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत स्थित एक फौजी छावनी है। रानीखेत बहुत ही अद्भुत हिल स्टेशन है और यह देवदार और बलूत के वृक्षों से घिरा हुआ है। रानीखेत से हिमाच्छादित मध्य हिमालयी श्रेणियाँ स्पष्ट दिखाई देती हैं। इस पर्वतीय नगरी में नैसर्गिक शांति का अनुभव होता है। यहां पर गोल्फ ग्राउंड होने से यह जगह गोल्फ प्रेमियों के लिए बेहद ही खास है।

 
विज्ञापन

5 of 6
धनौल्टी
  • धनौल्टी मसूरी से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर है और एक शांत और बेहद ही खूबसूरत जगह है। देवदार के जंगल से घिरा होने के कारण देवदार का जंगल ही इसकी पहचान है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर धनौल्टी एक आदर्श जगह है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लैंसडाउन
  • लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल जिले में एक छावनी शहर है और यह बेहद ही खूबसूरत पहाड़ी जगह है। हर तरफ फैली हरियाली सम्मोहित करने वाली है। साल भर यहां मौसम सुहावना बना रहता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस इलाके में देखने लायक काफी कुछ है। इस जगह से  बर्फीली चोटी और मनोरम दृश्य देखे जा सकते हैं। उगते सूरज का नजारा यहां से देखने लायक होता है । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें