यहां रुकना ही सुरक्षित विकल्प
- 11 मार्च को ईवा इस द्वीप में पहुंच गई थी। इसके कुछ दिनों बाद कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अधिकांश देशों ने लॅाकडाउन करना शुरू कर दिया था। इस द्वीप ने भी 15 मार्च को बाहर से आने वालों लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी और आए हुए यात्रियों से तुरंत अपने-अपने देश लौट जाने को कहा। ईवा ने इस द्वीप पर रुकना ही सुरक्षित समझा क्योंकि उस समय यहां पर कोरोना का कोई भी मामला नहीं था। परंतु अब यहां भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
ईवा वहां के बच्चों के साथ बीता रही हैं समय
- ईवा ने एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने बताया है कि कुछ बच्चियां रोज शाम को उनसे मिलने आती हैं और बॅालीवुड गानों पर डांस करती हैं। इन बच्चों को हल्की-फुल्की हिंदी बोलनी भी आती है। ये लड़कियां कभी ऐश्वर्या राय के गीतों पर डांस करती हैं तो कभी सोकोत्रा द्वीप के गीत गाती हैं। ईवा कहती हैं जब ये लड़कियां मुझसे डांस करने के लिए बोलती हैं तो मैं इनसे कहती हूं आप लोग मुझे डांस सिखाएं।