फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर में आपका भी जी घबराता है तो आजमाएं ये 5 नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Tue, 09 Apr 2019 03:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुछ ही दिन बचे हैं आपके बच्चों की छुट्टियों में कहां जाना है उसकी प्लानिंग और टिकट बुक तो हो चुकी होगी। अब बस पैकिंग बची होगी और उत्सुकता से घूमने जाने का इंतजार हो रहा होगा। ऐसे में कुछ लोगों के सबसे बड़ा चिंता का विषय होता है 'इमोशन सिकनेस'। जी हां, सफर करते समय उल्टियां, चक्कर आना, सिर में दर्द या जी घबराना जैसी शिकायत रहती है। ऐसे में आप सफर का मजा नहीं ले पाते। आज हम बताएंगे कि कैसे इस फिक्र जेब में रखकर आप बेफिक्र सफर का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अगर सफर के दौरान उल्टी होती है तो खिड़की के बाहर रोड पर न देखें। ऐसा करने से आपका दिमाग एक बिंदु पर केंद्रित हो जाता है और सिर चकराने लगता है जिसकी वजह से उल्टी हो जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सफर में अदरक भी काफी मदद करता है। घर से निकलते समय थोड़ा सा अदरक मुंह में डाल लें। सफर के दौरान रुककर अदरक वाली चाय पीने का मजा ही कुछ और होता है और बेहद आराम मिलता है। 

 

4 of 5
कुछ लोगों को लगता है कि वे अगर कुछ खाकर निकलेंगे, तो उन्हें उल्टी हो जाएगी। ये सोचना ही बिलकुल गलत है। बल्कि गाड़ी में ज्यादा खाने से ऐसा जरूर हो सकता है। इसके लिए घर से ज्यादा नहीं, लेकिन थोड़ा बहुत कुछ खाकर जरूर चलें। ऑयली चीजें खाने से बचें क्योंकि ऐसी चीजें को पचने में समय लगता है, जिस वजह से उल्टी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर सफर के दौरान आपका जी घबराता है तो कोई मिंट वाली टॉफी खा सकते हैं या रुमाल में मिंट ऑयल की कुछ बूंदें छिड़क लें और समय-समय पर इसे सूंघते रहें। इसके अलावा आप थोड़ा सा कच्चा आम या इमली भी खा सकते हैं। इससे घबराहट कम होगी। मिंट वाली चाय भी आराम देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें