स्नोफॉल के बाद का नजारा
- फोटो : instagram
ऐसा कई सालों बाद हुआ है कि शिमला में दिसंबर के शुरूआती दिनों में ही बर्फबारी हुई है। लोगों को सालों से इसका इंतजार था जो इस बार खत्म हुआ। गौर हो कि 12 दिसंबर की देर रात से बर्फबारी शुरू हुई और अगले दिन दोपहर तक लगातार होती रही। इसे यहां के तापमान में भारी गिरावट आई है।
सफेद बर्फ की चादर से ढ़का शिमला
- फोटो : instagram
बर्फबारी के बाद हरियाणा,पंजाब और इसके आस पास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। क्रिसमस से पहले की यह बारिश लोगों के चेहरे पर मुस्कान वापस ले आई है। यहां के होटल व्यापारियों को उम्मीद है कि यहां बारिश के बाद भारी संख्या में सैलानी आएंगे, जिसका सीधा फायदा उन्हें होने वाला है।
इस बीच आपको बता दें कि क्रिसमस की छुट्टियों पर यहां आने वाले लोगों को इस बार शिमला थोड़ा महंगा पड़ सकता है। बर्फ के शौकीन को लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं साबित होगा। वो यहां आकर जी भर के बर्फ का लुत्फ उठा पाएंगे।
कैसे जाएं
यूं तो शिमला के लिए दिल्ली से कई बसें चलती हैं, लेकिन कई लोग रास्ते का मजा लेने के लिए कार के जरिए भी शिमला जाते हैं। दिल्ली से शिमला के लिए हवाई यात्रा की भी सुविधा है। रेल मार्ग से जाना चाहें तो नैरोगेज लाइन कालका से शिमला तक जाती है। यहां पहुंचने के लिए दो तरह की टॉय ट्रेन का मजा भी लिया जा सकता है।