सर्दियों में मसूरी का मौसम सुहावना होता है
- फोटो : instagram
मौसम
सर्दियों में यहां का मौसम सुहाना होता है। सामान्यत 0-10 डिग्री से. तक। ठंड इतनी ज्यादा होती है कि लोग मुंह ढ़क कर एक दूसरे से बात करते हैं। हर जगह लोग आग जलाकर खुद को गर्म करते नजर आते हैं। यानी छुट्टियों का पूरा मजा। शाम होते ही यहां की दुकाने बंद होनी शुरू हो जाती है। सर्दियों में यहां का आकर्षण और बढ़ जाता है।
बेहतर हनीमून डेस्टिनेशन
- फोटो : instagram
घूमने लायक स्पॉट्स
कैम्पटी फॉल, गन हिल, नाग देवता का मंदिर, क्लाउड्स एंड यहां का माल रोड़ लोगों को बेहद पसंद आता है। कड़ाके की ठंड होने के बाद भी लोग गर्म कपड़ो में माल रोड पर शॉपिंग और मुंगफली खाते नजर आते हैं। नए कपल के लिए यह बेहतर हनीमून डेस्टिनेशन है। कपल यहां के क्लॉक टावर से लेकर माल रोड़ तक घूमते नजर आते हैं। उन्हें यह जगह बहुत पसंद आती हैं। माल रोड़ की चढ़ाई से आप दून वैली का सूर्यास्त देख सकते है।
दिल्ली से आसानी से पहुंच सकते हैं मसूरी
- फोटो : instagram
कैसे जाएं
मसूरी दिल्ली से लगभग 290 किमी0 और देहरादून से 35 किमी0 है। दिल्ली से देहरादून के लिये बहुत सारी बसें 24 घंटे की सेवा में देहरादून के लिये चलती हैं और अगर आप देहरादून पहूंच जाओ तो वहां से टैक्सी और बसो की कोई कमी नही है मसूरी जाने के लिये। मसूरी आने के लिये हवाई मार्ग भी पास में देहरादून में जौलीग्रांट है।