फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद ही खूबसूरत है सिक्किम का ये शहर, प्राकृतिक नजारों के लिए है मशहूर

Thu, 25 Jun 2020 09:47 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सिक्किम भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है - फोटो : social media
सिक्किम भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। आज हम आपको यहां के खूबसूरत शहर गंगटोक के बारे में बताने जा रहे हैं। गंगटोक पूरी दुनिया में प्राकृतिक नजारों और सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। आपको बता देें गंगटोक सिक्किम की राजधानी होने के साथ ही यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। यहां से कंचनजंगा के खूबसूरत दृश्य देखते ही बनते हैं। कंचनजंगा पर्वत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी चोटी है। आज हम आपको गंगटोक की मशहूर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नाथुला पास गंगटोक की खूबसूरत जगहों में से एक है - फोटो : अमर उजाला
नाथुला पास
  • नाथुला पास गंगटोक की खूबसूरत जगहों में से एक है। ये भारत और चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा है। इस सीमा पर बिना पास के प्रवेश करने नहीं दिया जाता है। यहां जाने के लिए एक परमिट की आवश्यकता होती है। यहां पर स्थित त्सोंगमो झील आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ये झील इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एमजी रोड
  • एमजी रोड गंगटोक में बहुत मशहूर है। इस रोड़ को गंगोटक का दिल भी कहा जाता है। यहां की खास बात ये है कि यहां पर एक भी गाड़ी नहीं चलती है। इस रोड़ पर सिर्फ पैदल यात्रा ही की जा सकती है। एमजी रोड़ यहां की प्रमुख मार्केट है। गंगटोक में इस मार्केट को शॅापिंग करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।


 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ताशी व्यू पॅाइंट
  • गंगटोक में कई ऐसे पॅाइंट हैं जहां से माउंट सनिलोच और कंचनजंगा पर्वत के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। ताशी व्यू पॅाइंट इन्हीं में से एक है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारे देखते ही बनते हैं। ताशी व्यू पॅाइंट चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ों और बादलों से घिरा हुआ है। इस जगह से हिमालय भी साफ दिखाई देता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सेवेन सिस्टर्स वॅाटरफॅाल
  • गंगटोक में बेहद ही खूबसूरत वॅाटरफॅाल है जिसे सेवेन सिस्टर्स के नाम से जाना जाता है। ये वॅाटरफॅाल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में मशहूर है। बारिश के मौसम में इस वॅाटरफॅाल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री मठ
  • अध्यात्म की दृष्टि से इस जगह का बहुत अधिक महत्व है। त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री गंगटोक में रॉयल पैलेस है जिसके अंदर एक मठ भी है जिसे त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री मठ के नाम से जाना जाता है। ये मठ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इतिहासकारों के अनुसार इस मठ को गंगटोक के 9 वें राजा थेथुटोब नामग्याल के शासन में निर्मित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें