फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद ही खूबसूरत हैंं भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के ये स्थान

Tue, 23 Jun 2020 09:18 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंदौर मध्यप्रदेश का बेहद ही खूबसूरत शहर है - फोटो : Social media
इंदौर मध्यप्रदेश का बेहद ही खूबसूरत शहर है। 16 वीं सदी में इस शहर की नींव रखी गई थी। इंदौर भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में प्रथम स्थान पर आता है। प्राचीन काल में इंदौर दक्षिण और दिल्ली के बीच होने वाले व्यापार का प्रमुख केंद्र था।

इस शहर की गिनती भारत के सबसे सुंदर शहरों में होती है। यहां की खूबसूरती की बात ही निराली है। आज हम आपको इंदौर की खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जिनकी खूबसूरती देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं भारत के खूबसूरत शहर इदौर की सुंदर-सुंदर जगहों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
होल्कर वंश के समय का रजवाड़ा
  • होल्कर वंश के समय का रजवाड़ा इंदौर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। इस जगह पर राजा-महाराजाओं की शानो-शौकत को देखा जा सकता है। इस रजवाड़े का निर्माण 18वीं सदी में हुआ था। यहां पर मराठा, यूरोपीय और मुगल शैली का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पातलपालानी में स्थित झरने
  • इंदौर के पातालपानी में स्थित झरनों की खूबसूरती देखते ही बनती है। सर्दियों के मौसम में यहां चारों तरफ हरियाली रहती है। मॅानसून के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है।

 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मां अन्नपूर्णा मंदिर
  • इंदौर में स्थित मां अन्नपूर्णा का मंदिर यहां के मशहूर मंदिरों में एक है। यहां पर 4 हाथियों की प्रतिमाएं हैं, जो देखते ही बनती हैं। इस मंदिर में मां अन्नपूर्णा के साथ हनुमान, शिव और काल भैरव के दर्शन भी होते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पिपलियापाला रीजनल पार्क
  • पिपलियापाला में एक बेहतरीन सूकून का अनुभव होता है। यहां पर विविध-विविध प्रजातियों के पेड़ हैं। इस पार्क की खूबसूरती अपनी तरफ आकर्षित करती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांच मंदिर इंदौर में स्थित जैन मंदिर है - फोटो : अमर उजाला
कांच मंदिर
  • कांच मंदिर इंदौर में स्थित जैन मंदिर है। यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए मशहूर है। इस मंदिर का इतिहास भी काफी पुराना है। यह मंदिर भारत के चुनिंदा कांच मंदिरों में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें