Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन भाई-बहन की भावनाओं, स्नेह और अटूट रिश्ते का पर्व है। इस पर्व में बहन सिर्फ भाई को राखी नहीं बांधती, बल्कि उनकी लंबी आयु की कामना भी करती हैं और भाई भी बहन की सुरक्षा का संकल्प लेते हैं। इस दौरान वह एक दूसरे के साथ होते हैं और मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि भाई या बहन किसी कारण से रक्षाबंधन पर एक दूसरे के साथ नहीं हो पाते। एक ही शहर में न होने के कारण उनके लिए रक्षाबंधन मनाना पारंपरिक तौर पर संभव नहीं होता। वैसे तो ऐसी स्थिति में बहन भाई को राखी भेज देती हैं और भाई बहन डिजिटल माध्यम से एक-दूसरे के साथ पर्व मना लेते हैं लेकिन एक कमी तो रह ही जाती है। लेकिन अगर इस बार बहन किसी दूर शहर में है और आप सोच रहे हैं कि उसे सरप्राइज कैसे दें तो कुछ स्मार्ट ट्रैवल प्लानिंग से आप उन्हें चौंका सकते हैं और वो भी बिना जेब पर भारी पड़े।
फ्लाइट या ट्रेन बुकिंग का सही समय
रक्षाबंधन से 10 या 15 दिन पहले टिकट बुक करने पर आपको किफायती दरों पर फ्लाइट या ट्रेन टिकट मिल सकते हैं। ऑफ-पीक टाइम ट्रैवल जैसे सुबह जल्दी या रात को यात्रा करें, ताकि किराया कम हो।
बस का विकल्प
अगर बजट तंग है तो स्लीपर क्लास या एसी वोल्वो बस ट्रैवल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर डिस्काउंट कूपन भी मिलते हैं।
सरप्राइज की प्लानिंग
सीधे घर के बजाय किसी नजदीकी कैफे, मंदिर या उसके ऑफिस के बाहर मिलने की प्लानिंग करें और उसे वहीं बुलाएं। यह विजिट जिंदगी भर की याद बन जाएगी।
छोटा गिफ्ट, बड़ा इमोशन
भारी तोहफों की जगह कोई भावनात्मक हैंडमेड गिफ्ट साथ रखें। राखी के साथ एक छोटा लेटर या फैमिली फोटो भी उसे भावुक कर देगा।
ट्रैवल के हर पल को कैप्चर करें
इस ट्रिप की एक प्यारी सी इंस्टाग्राम रील या वीडियो बनाएं और उसे बाद में शेयर करें ताकि ये सरप्राइज विजिट हमेशा के लिए यादगार बन जाए।