फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम से विदेशी लगने वाला ये हिल स्टेशन है दिल्ली के नजदीक, कर लें बैग पैक

Tue, 07 May 2019 04:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शिमला, नैनीताल, मसूरी और हिमाचल इन हिल स्टेशनों के नाम लोगों की जुबान पर रटे हैं। गर्मी में कहां घूमने जाएं के सवाल पर अक्सर लोग इन्ही हिल स्टेशन जाने की सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम सुनकर लगेगा की विदेश में है लेकिन ये जगह भारत में ही है और दिल्ली के पास। 

 
विज्ञापन

2 of 6
आपको बता दें की राजस्थान के राजसी नगीनों में से एक माउंट अबू है। राजस्थान का हिल स्टेशन, पहाड़ियों और प्रकृति के सुंदर नजारों से सजा ये शहर घूमने वीकेंड में भी जा सकते हैं। सिर्फ पहाड़ ही नहीं यहां घूमने के एक से बढ़कर एक आकर्षक जगह हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नक्की झील 
माउंट आबू के बीच में बनी नक्की झील यहां का मुख्य आकर्षण है। चारों तरफ से अरावली पहाड़ियों से घिरी इस झील का नजारा देखते बनता है। परिवार के साथ मस्ती करने का प्लान हो या अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक शाम बितानी हो, ये जगह सभी को पसंद आती है।

 

4 of 6
टोड रॉक 
नक्की झील के नजदीक है टोड रॉक । इस पहाड़ का आकार मेंढक की तरह दिखता है इसलिए इसका नाम टोड रॉक है। यहां से आप नक्की झील और अरावली का पहाड़ियों का नजारा देख सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए थोड़ी सी चढ़ाई करनी होगी तो ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए भी ये जगह बेस्ट है।

 
विज्ञापन

5 of 6
देलवाड़ा जैन मंदिर 
धर्म और वास्तुकला का नायाब संगम देखने के लिए देलवाड़ा जैन मंदिर से बेहतर कोई जगह नहीं है। ये पांच मंदिर अलग- अलग समय पर 5 जैन तीर्थंकर को समर्पित किए गए हैं।इस मंदिर में संगमरमर पर की गई बारीक कारीगरी आश्चर्यजनक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैसे पहुचें माऊंट आबू 
हवाई यात्रा- माउंट आबू पहुंचने के लिए उदयपुर एयरपोर्ट सबसे पास है। यहां से माउंट आबू तक की टैक्सी कर सकते हैं।
रेल यात्रा- माउंट आबू से सबसे करीबी स्टेशन आबू रोड रेलवे स्टेशन है। स्टेशन मुख्य शहर से सिर्फ 28 कि.मी. की दूरी पर है और आपको यहां से  बस या टैक्सी मिल जाएगी।
सड़क यात्रा- माउंट आबू सभी बड़े शहरों से सड़क के जरिए जुड़ा हुआ है। आपको जयपुर, उदयपुर, दिल्ली और जैसलमेर से आसानी से सीधी बसें मिल जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें