फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार के पेड़ों से घिरा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, सिर्फ 2 दिन में घूम आइए

Mon, 22 Apr 2019 01:23 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में थोड़ा समय निकालकर शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए कहीं घूमने तो जरूर जाना चाहिए। साल में खुद के लिए एक ट्रिप तो बनती है। व्यस्त जिंदगी में अगर आपको इतना समय भी नहीं मिला कि आप कुछ तय कर सकें तो कोई बात नहीं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के विषय में बताने जा रहे हैं जहां पहाड़ भी हैं, मस्त मौसम भी है और मन शांत करने के लिए प्रकृति की खूबसूरती भी है। सबसे बड़ी बात कि ये शहर ज्यादा दूर भी नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में रानीखेत की एक अलग ही पहचान है। रानीखेत अपनी सुंदरता और शांतिपूर्ण माहौल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर कई पर्यटन स्थल हैं। देश के अच्छे हिल स्टेशनों में रानीखेत की गिनती की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रानीखेत 1824 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रानीखेत में फूलों से ढके रास्ते, देवदार और पाईन के लंबे पेड़ आपका मन मोहने के लिए काफी हैं। यहां घूमने जाने पर आपको बर्फ से ढकी मध्य हिमालयी पहाड़ियां भी दिखाई देगीं। 

4 of 5
यहां जरूर घूमें
-सैंट ब्रिजेट चर्च रानीखेत का सबसे पुराना चर्च है। 
-कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर म्यूजियम में युद्धों में पकडे गए अस्त्र तथा ध्वज रखे गए हैं। 
-रानी झील नर सिंह मैदान के समीप वीर नारी आवास के नीचे स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-बिनसर महादेव भगवान शिव का मंदिर है। मंदिर के पास देवदार तथा चीड़ के जंगलों के बीच स्थित एक आश्रम भी है। 
-रानीखेत से आठ किलोमीटर दूर स्थित ताड़ीखेत गांधी कुटी तथा गोलू देवता मंदिर के लिए प्रसिद्द है। 
-रानीखेत के चौबटिया में खुमानी, आड़ू, बादाम और सेब के कई बगीचे स्थित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें