श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या
नए साल पर कम पैसों और कम समय में मंदिर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की यात्रा करें। यहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर बना है। प्रभु राम का इसी जगह पर जन्म हुआ था। सरयू नदी में स्नान के बाद राम जन्म भूमि मंदिर के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी के दर्शन करें। यहां भी कई छोटे बड़े मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
मथुरा वृंदावन
बजट में सफर के लिए नए साल पर मथुरा वृंदावन जा सकते हैं। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण की जन्मभूमि और बचपन यहीं बीता। नए साल पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। पास में ही गोकुल, वृंदावन और बरसाना है। यहां भी कृष्ण जी के बहुत सारे प्रसिद्ध और सुंदर मंदिर बने हुए हैं, जो उनके बचपन की यादों को ताजा करते हैं।