फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hill Station: फलों की नगरी है ये छोटा सा हिल स्टेशन, दिल्ली से चार घंटे की दूरी पर है स्थित

Sun, 17 Nov 2024 08:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप किसी ठंडे हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो दिल्ली से महज 4 घंटे की दूरी पर ऑफबीट हिल स्टेशन की सैर पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
शोघी हिल स्टेशन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shoghi Hill Station : हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप गर्मियों के मौसम में जा सकते हैं। दिल्ली से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिल स्टेशन कुछ घंटों की दूरी पर ही स्थित हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी में यहां राहत पाने के लिए दिल्ली वाले जा सकते हैं।

विज्ञापन


 शिमला मनाली से अलग इस हिल स्टेशन की खूबसूरती तो आपको भाएगी ही, साथ ही यहां का मुख्य आकर्षण आपको बार-बार आने के लिए प्रेरित करेगा।

दिल्ली से शोघी हिल स्टेशन 4 घंटे की दूरी पर है। यह हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा हुआ खूबसूरत शहर है। शोघी हिल स्टेशन को सिटी ऑफ टेंपल भी कहते हैं। यहां 250 साल पुराना तारा देवी मंदिर स्थित है। इसके अलावा शोघी में हनुमान मंदिर, जाखू हिल, काली मंदिर, कंडाघाट जैसे कई पुराने मंदिर मौजूद हैं।

इतना ही नहीं, इस हिल स्टेशन पर ग्लेन वन में धुएं से भरी पहाड़ियों से घिरा चैडविक फॉल्स है, जो कि जन्नत का अहसास करता है। इस वाॅटर फाल की खूबसूरती पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए विवश कर सकती है। शोघी घूमने जाएं तो गिल्बर्ट ट्रेल की सैर भी करें। यह प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह है, जहां प्रकृति का करिश्मा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


खास बात ये हैं कि शोघी सिर्फ अपने पर्यटन स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि खेती या बागवानी के लिए भी मशहूर है। शोघी में कई तरह के फल उगाए जाते हैं। ताजे फलों के जूस यहां कहीं भी मिल जाएगा। आप शोघी के बागानों में भी घूम सकते हैं। सालभर शोघी हिल स्टेशन का मौसम सुहाना रहता है। नवंबर से जनवरी तक यहां बर्फ का आनंद उठाया जा सकता है
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें