आम दर्शक गेट नंबर 35 से आएंगे जोकि नॉर्थ एवैन्यू की ओर पड़ता है। दर्शकों को 12 म्यूजिकल फव्वारों में पानी की हल्की बौछारों के बीच नए-पुराने गानों पर आधारित संगीत की मधूर धुन सुनने को मिलेंगी। इसके अलावा कैक्ट्स गार्डन में 2 सौ से अधिक प्रजातियों के डिजाइन भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी। दर्शकों को आयुर्वेद से जोड़ते हुए यहां अश्वगंधा, इश्वगोल, ब्रह्मी, पुदीना, तुलसी आदि के गुणों को जानने का मौका भी मिलेगा।
बता दें कि रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन के अंदर 15 एकड़ में मुगल गार्डन है, जिसमें 10 से अधिक गार्डन है, जिसमें गुलाब, विभिन्न फूल,सेंट्रल लॉन एंड लॉग , सर्कुलर, स्पिरिचवल, हर्बल(33 औषधीय पौधे), बोन्साई (ढाई सौ प्लांट),कैक्ट्स (80 वेरायटी)व नक्षत्र गार्डन(27वेरायटी) शामिल हैं। इसके अलावा यहां करीब 160 वेरायटी के5 हजार पेड़ भी शामिल हैं। इसके अलावा नक्षत्र गार्डन भी है, लेकिन वहां आम लोग यहां पर फरवरी से लेकर मार्च में निर्धारित दिन तक ही घूमने जा सकते हैं। इसके बाद यहां का गेट बंद हो जाता है।
अगर आप मुगल गार्डेन मेट्रो से जाना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटरिएट होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें मुगल गार्डन में एंट्री निशुल्क है आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। मुगर गार्डन सोमवार को बंद रहता है सफाइ के लिए इसलिए आप इस दिन ना आएं साथ ही आप यहां खाने-पीने का समान लेकर आना सख्त मना है।