यह स्वीडन का आइस होटल है जहां पर हर साल आइस होटल बनाकर तैयार किया जाता है
- फोटो : social media
यह स्वीडन का आइस होटल है, इस आइस होटल को हर साल बनाकर तैयार किया जाता है और वसंत ऋतु आते ही यह होटल नदी में तब्दील हो जाता है।इस होटल को टॉर्न नदी के मदद बनाया जाता है।
यह सोलर पावर्ड टैक्नोलॉजी से संभव हो पाया है
- फोटो : social media
इस साल स्वीडन के आइस होटल को बनाने के लिए 3 देशों के 14 आर्टिस्टों और डिजाइनर्स बुलाएं गए थें। जिन्होंने आइस होटल के अंदर स्वीन रूम बनाया है। साल 2016 में आइस होटल के कुछ पार्ट को स्थानीय रूप दे दिया गया है। यह सोलर पावर्ड टैक्नोलॉजी से संभव हो पाया है।
यह होटल पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता के लिए मशहूर है
- फोटो : social media
यह होटल पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता के लिए मशहूर है। इस होटल का निर्माण 1992 में किया गया था। इस होटल के अंदर रेस्टोरेंट और कई खूबसूरत चीजे बनाई गई हैं जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया भर से लोग आते हैं।
इस होटल में लिविंग ओशन स्वीट है जिसे इंग्लैंड के डिजाइनर जोनाथन ग्रीन ने बनाया है
- फोटो : social media
इस होटल में लिविंग ओशन स्वीट है जिसे इंग्लैंड के डिजाइनर जोनाथन ग्रीन ने बनाया है। होटल के अंदर बेहद खूबसूरती से फिश और कोरल को सजाया गया है जो दूर से घूमने आएं पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इस होटल को देखने के लिए हर साल दूर-दराज से लाखों टूरिस्ट आते हैं।