Floral Destinations in India: कल्पना कीजिए, आप एक ऐसी घाटी में चल रहे हैं जहां जमीन रंग-बिरंगे जंगली फूलों से ढकी है या फिर एक पूरा पहाड़ नीले फूलों से रंग गया है, जो 12 साल में सिर्फ़ एक बार खिलता है। कल्पना करने की जरूरत नहीं है, भारत में सच में ऐसी जगहें हैं। भारत के फ्लोरल फेस्टिवल्स और मौसमी ब्लूम्स किसी जादू से कम नहीं हैं। चाहे शिलॉन्ग की पिंक चेरी ब्लॉसम हों या कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन, यह गाइड आपको भारत के सबसे खूबसूरत फूलों वाले डेस्टिनेशन्स तक ले जाएगी।
भारत के 7 सबसे शानदार
कश्मीर में मार्च से अप्रैल के महीन में ट्यूलिप के फूल खिल जाते हैं जो बेहद मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यहां एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, जहाँ लाखों रंगीन ट्यूलिप्स ज़बरदस्त नज़ारा पेश करते हैं।
- शिलॉन्ग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल, मेघालय
मेघालय के शिलाॅन्ग में चेरी ब्लाॅसम फेस्टिवल का आयोजन हर वर्ष होता है। इस दौरान पूरा शहर गुलाबी चेरी ब्लाॅसम से ढक जाता है। यहां आप भारत का सबसे रोमांटिक फ्लोरल अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
- वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली में वैली आॅफ फ्लावर्स नाम से एक खूबसूरत घाटी है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। इस फूलों की घोटी में 600 से ज्यादा प्रजातियों के जंगली फूल खिलते हैं।
- नीलकुरिंजी ब्लूम, मुन्नार
केरल के मुन्नार में 12 वर्षों में एक बार ऐसा नजारा देखने को मिलता है जो जन्नत की याद दिलाता है। यहां पूरी पहाड़ी नीले रंग में बदल जाती है। नीलकुरिंजी फूल हर 12 साल में खिलते हैं। इसे दुनिया का सबसे दुर्लभ फ्लोरल नजारा माना जाता है।
सिक्किम के युमथांग वैली में वैली आफ फ्लावर आफ द ईस्ट नाम से खूबसूरत घाटी है, जहां रोडोडेंड्रोन और अल्पाइन के फूल खिलते हैं। इनका दृश्य मनोरम और रोमांचकारी होता है।
कास पठार को महाराष्ट्र के फ्लावर आफ वैली कहा जाता है। यहां मानसून में जाना बेहतर समय हो सकता है। मानसून में इस घाटी में 1,000 से ज्यादा प्रजातियों के फूल एक साथ खिलते हैं।
चंडीगढ़ का रोज गार्डन बेहद लोकप्रिय है। फरवरी में यहां रोज फेस्टिवल का आयोजन होता है। ये एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन है, जहां 1600 से अधिक गुलाबों की किस्म देखने को मिलती है।