फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beautiful Place in India: अमेरिका जैसी खूबसूरत जगह भारत में, जानिए कहां स्थित है और कैसे करें सैर

Fri, 29 Nov 2024 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के मिनी ग्रैंड कैनियन नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल की लोकप्रियता बढ़ी। आइए जानते हैं भारत के मिनी ग्रैंड कैनियन कहां हैं और कैसे पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
Mini Grand Canyon - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mini Grand Canyon Of India: अमेरिका के ग्रैंड कैनियन के नजारे दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां गहराई में एक नदी बहती है, जिसके दोनों किनारे काफी ऊंचे और सीधे खड़े हैं। कैनियन खड़ी चट्टानों वाली दीवारों की लंबी, गहरी और संकरी घाटी है, जिसके बीच से पानी बहता है।

विज्ञापन


ऐसी ही एक खूबसूरत जगह भारत में ही है। बहुत कम लोगों को अमेरिका के ग्रैंड कैनियन जैसी जगह के बारे में पता है, हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस भारतीय स्थल को घूमने के लिए सबसे खूबसूरत स्थलों की सूची में शामिल किया। इसके बाद भारत के मिनी ग्रैंड कैनियन नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल की लोकप्रियता बढ़ी। आइए जानते हैं भारत के मिनी ग्रैंड कैनियन कहां हैं और कैसे पहुंचा जा सकता है।

भारत का ग्रैंड कैनियन

गुजरात के कच्छ जिले में ममई देव कलिया ध्रो नाम की एक खूबसूरत जगह है,जो कि अधिकतर पर्यटकों के बीच गुप्त है। यह एक ऐसा छिपा हुआ रत्न स्थल है, जहां भूविज्ञान, इतिहास और प्रकृति मिलकर 'भारत के ग्रैंड कैनियन' का निर्माण करते हैं। यह स्थान तब तक गूगल मानचित्र पर भी नहीं था, जब तक न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2021 में इसे 52 सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक के रूप में चुना था।
विज्ञापन


ममई देव कलिया ध्रो

यह जगह सूखे जंगलों से घिरा है। सैकड़ों वर्षों तक नदी की बहाव से कटे पत्थरों से ये घाटी बनी है। अमेरिका के ग्रैंड कैनियन के नजारे दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां गहराई में एक नदी बहती है, जिसके दोनों किनारे काफी ऊंचे और सीधे खड़े हैं। कैनियन खड़ी चट्टानों वाली दीवारों की लंबी, गहरी और संकरी घाटी है, जिसके बीच से पानी बहता है।

इस स्थान पर नवंबर से फरवरी के बीच जाना सबसे बेहतर समय होता है। भुज से महत एक घंटे की ड्राइव पर यह जगह है। यहां कलिया ध्रो के अलावा रण, हमीरसार लेक, ऐना महल और मांडवी बीच भी है।

कैसे पहुंचे

गुजरात से कच्छ तक का सफर बस, ट्रेन  से किया जा सकता है। आगे के लिए आप जीप से सैर करने जा सकते हैं। जीप का किराया लगभग 100 रुपये है। यह स्थान आफ रोड है, यहां तक पहुंचने के लिए मिट्टी का मैदान है, सड़क नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें