घूमना और शॉपिंग दो ऐसी चीजें हैं जिनका नाम सुनते ही हर व्यक्ति चंगा हो जाता है। इससे आप जगह के साथ-साथ वहां की कला को भी करीब से देखते हैं। किसी विशेष जगह की खूबसूरत हस्तकलाओं की शॉपिंग करना किसी को भी उत्साहित कर देगा। जी हां, तो तैयार हो जाइए क्योंकि 25 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच जब भी आपको समय मिले आराम से दिल्ली से पांच घंटे की दूरी पर बसे जयपुर का सफर तय करें। यहां पहुंचकर उस मेले का हिस्सा बन सकते हैं जिसे आप अक्सर तस्वीरों में देखते हैं।