यात्रा एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते साथ ही मस्ती, एडवेंचर, खूबसूरती, वादियां, नई और अनोखी चीजें दिमाग में घूमने लगती हैं। जब बात विदेश घूमने की हो तो फिर पूछिए मत सबके मन में एक अलग ही उत्साह रहता है। फिर देर किस बात की आपकी सुविधाओं और बजट को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी जबरदस्त टूर पैकेज दे रहा है जिससे आपकी विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है।