Yoga-Inspire Travel Ideas : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग सिर्फ योगासन करने या मैदान में जुटने का मौका नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा दिन है जब हम अपने तन, मन और यात्रा प्रेम तीनों को एक साथ जोड़ सकते हैं।
अगर आप फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा मानते हैं और घूमने के भी शौकीन हैं, तो योग से प्रेरित यात्रा आपके लिए परफेक्ट है। यहां कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप योग व ध्यान कर सकते हैं। इन स्थानों पर योग और प्रकृति के संग आप पूरी तरह से रिचार्ज हो सकते हैं।
योग से प्रेरित यात्रा आइडियाज
ऋषिकेश
उत्तराखंड के ऋषिकेश को योग की राजधानी माना जाता है। जब भी योग और यात्रा की बात होती है तो सबसे पहले ऋषिकेश का नाम आता है। योग की नगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे साधना, साइलेंस रिट्रीट और ध्यान का अनुभव लिया जा सकता है।
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन धर्मशाला सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि पहाड़ों की गोद में योग और ध्यान के लिए भी बेहतरीन स्थल है। यहां योगाभ्यास के साथ मोनास्ट्री विजिट्स का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।
पंचगनी
महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन पंचगनी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि योग के लिए भी जाना जाता है। यहां योग और प्राकृतिक थेरेपी के लिए मशहूर रिसॉर्ट्स हैं। मानसून में योग और आध्यात्म से जुड़ने के लिए पंचगनी जाना एक अच्छा फैसला हो सकता है।
केरल
केरल को आयुर्वेद और योग की भूमि कहा जाता है। यहां बैकवाटर्स में योग का आनंद लेने के साथ ही आयुर्वेदिक मसाज का अनभव भी ले सकते हैं। यह स्थान शरीर और आत्मा दोनों को सुकून देने के लिए परफेक्ट है।
आरोविल
पुदुचेरी के आरोविल में शांति और आध्यात्मिकता की खोज के लिए जा सकते हैं। यहां योग, मेडिटेशन और वैश्विक समुदाय का अनुभव मिलता है।
योग यात्रा के फायदे
अगर आप ऐसी जगहों का चयन करते हैं जहां का सफर आपको ध्यान और योग से जोड़ने वाला है तो कई लाभ मिल सकते हैं। जैसे,
- ऐसी यात्राएं मानसिक तनाव में कमी लाती हैं।
- इससे डिजिटल डिटॉक्स का मौका मिलता है।
- नींद, पाचन और इम्यून सिस्टम में सुधार होता है।
- खुद को जानने और समझने का समय मिल पाता है।
- जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जा सकता है।