फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2025: रविवार को बनाएं घूमने का प्लान, परिवार संग इन जगहों पर करें मस्ती

Sun, 15 Jun 2025 09:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunday Outing with Family On Fathers Day  इस लेख में कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप परिवार संग जा सकते हैं और पापा को एक दिन की फुर्सत और खुशियों से भरी ताजगी दे सकते हैं।
विज्ञापन
हैप्पी फैमिली ट्रिप - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sunday Outing with Family On Fathers Day : फादर्स डे इस साल 15 जून 2025, रविवार को मनाया जाएगा। यह दिन सिर्फ तोहफों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि परिवार के साथ समय बिताकर इसे और भी खास बनाया जा सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि फादर्स डे पर पापा को क्या दें तो क्यों न इस बार उन्हें एक छोटा-सा ट्रिप या आउटिंग गिफ्ट करें? एक छोटी-सी आउटिंग या ट्रिप उन्हें तरोताजा कर देगी और परिवार संग बिताया गया यह दिन लंबे समय तक याद रहेगा। इस लेख में कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप परिवार संग जा सकते हैं और पापा को एक दिन की फुर्सत और खुशियों से भरी ताजगी दे सकते हैं।

विज्ञापन



पास के नेचर पार्क या झील

आपके शहर में आसपास ही मौजूद कोई गार्डन या पार्क में परिवार संग पिकनिक पर जा सकते हैं। कोई ऐसी जगह, जहां बोटिंग लेक या पिकनिक स्पॉट हो सुबह-सुबह या शाम को मौसम कुछ ठंडा होने पर जाएं। पापा को हरे-भरे माहौल में ले जाकर थोड़ा सुकून दें।


मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा

अगर आपके पापा पूजा-पाठ में रुचि रखते हैं तो किसी धार्मिक स्थल या तीर्थ स्थान की छोटी यात्रा उन्हें बहुत भाएगी। सुबह की शुरुआत आसपास के किसी मंदिर से कर सकते हैं। अगर शहर के पास कोई ऐसा तीर्थ स्थल हो, जिसकी सैर आप एक से दो दिन में कर सकते हैं तो पापा और पूरी फैमिली को वहां लेकर भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन



हेरिटेज साइट 

शहर के किसी किले, संग्रहालय या ऐतिहासिक स्थल पर परिवार संग घूमने जा सकते हैं। पापा को पुरानी यादों में ले जाएं और यहां बच्चों को ज्ञान भी मिलेगा।


फैमिली लंच या डिनर 

रविवार को किसी अच्छी जगह बाहर खाना खाने का प्लान बना सकते हैं। यहां पापा की पसंद की डिशेज ऑर्डर करें। खाना खाते वक्त फैमिली फोटो खिंचवाएं और यह लम्हा हमेशा के लिए कैद करें।


मूवी डेट 

अगर आपके पापा फिल्मों के शौकीन हैं तो उन्हें थियेटर में नई फिल्म दिखाने ले जाएं। बाद में एक कप कॉफी के साथ गपशप करें। 


छोटा-सा रोड ट्रिप या ड्राइव

अगर आपके पास समय और गाड़ी है तो एक छोटा रोड ट्रिप प्लान करें। आपके शहर से दो-तीन घंटे की दूरी पर कोई हिल स्टेशन, रिजॉर्ट, धाबा या नेचुरल स्पॉट हो तो वहां जा सकते हैं। रास्ते में पापा की पसंद के गाने बजाएं और ड्राइव को यादगार बनाएं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें