फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kite Festival में डोर से बंधी पंतग की तरह खिंचे चले आ रहे यात्री, दूर-दूर से अहमदाबाद पहुंच रहे लोग

Wed, 09 Jan 2019 09:03 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आसमान में लहराती रंग-बिरंगी पतंगों - फोटो : social media
विज्ञापन

आसमान में लहराती रंग-बिरंगी पतंगों को देखना हर किसी को अच्छा लगता है। इन्हें देखते ही सबके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के निश्चित रूप से आप खुश हो जाएंगे। अगर आप भी इसका दीदार करना चाहते है तो एक बार अहमदाबाद में काइट फेस्टिवल देखने जरूर जाएं। 

विज्ञापन

अहमदाबाद में काइट फेस्टिवल 6 जनवरी से 14 जनवरी तक होता है - फोटो : social media
दरअसल अहमदाबाद में काइट फेस्टिवल 6 जनवरी से 14 जनवरी तक होता है। इस वक्त यहां पर हर जगह सिर्फ और सिर्फ पतंगे नजर आएगीं। आसमान आपको  रंग-बिरंगी पतंगों से ढ़की दिखाई देगी। बता दें कि यह काइट फेस्टिवल का 30 वां साल होगा। इस कार्यक्रम का इंतजार वहां के स्थानीय लोगों और बाहरी लोगों को भी होता है। 

काइट फेस्टिवल के साथ-साथ यहां के लजीज खाने का भी आनंद लेते हैं - फोटो : social media
यहां पर लोग काइट फेस्टिवल के साथ-साथ स्थानीय लजीज खाने का भी आनंद लेते हैं। गुजराती लजीज पकवान भी लोगों को बहुत पसंद आते हैं। 
विज्ञापन

काइट फेस्टिवल के दौरान लोग सुबह उठकर इसकी तैयारी में जुट जाते हैं - फोटो : social media
काइट फेस्टिवल के दौरान लोग सुबह उठकर इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। लोग अपने-अपने छतों पर जाकर अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठाते नजर आते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस काइट फेस्टिवल में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। कनाडा, ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे शहर से लोग यहां  खूब आते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें