फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Tourist Train: इंदौर से सीधे नेपाल जाएगी लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन, जानिए किराया और पूरा रूट

Thu, 28 May 2026 04:37 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharat Gaurav Tourist Train To Nepal: भारत से नेपाल टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 62,710 रुपये रखी गई है, जबकि अलग-अलग कोच कैटेगरी के अनुसार यह किराया 90,400 रुपये तक जाएगा। यात्री अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से पैकेज चुन सकते हैं।
विज्ञापन
भारत से नेपाल की ट्रेन - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Se Nepal Ke Liye Tourist Train: भारतीय रेलवे अब यात्रियों को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल की खूबसूरत वादियों और धार्मिक स्थलों तक भी खास टूरिस्ट ट्रेन के जरिए ले जाने जा रहा है। भारतीय रेलवे (IRCTC) ने पहली बार नेपाल के लिए ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ लॉन्च की है। इस खास यात्रा का नाम ‘पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा’ रखा गया है, जो 12 जून से इंदौर से शुरू होगी।

यह 10 दिनों की धार्मिक और पर्यटन यात्रा होगी, जिसमें यात्रियों को नेपाल के कई प्रसिद्ध शहरों और मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इस ट्रेन का उद्देश्य यात्रियों को एक ही पैकेज में धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और आरामदायक यात्रा का अनुभव देना है। खास बात यह है कि यात्रियों को अलग से होटल, खाना या ट्रांसपोर्ट बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पूरा पैकेज सभी सुविधाओं से युक्त रखा गया है।

विज्ञापन

 

किन-किन जगहों पर जाएगी ट्रेन?

इस विशेष भारत गौरव ट्रेन के जरिए यात्रियों को नेपाल के कई लोकप्रिय पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इसमें शामिल हैं,

  • काठमांडू

  • पोखरा

  • चितवन

  • पशुपतिनाथ मंदिर

  • मनकामना मंदिर

यात्रा के दौरान यात्रियों को नेपाल की संस्कृति, प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक महत्व वाले स्थलों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। खासकर पशुपतिनाथ मंदिर हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।


नेपाल की ट्रेन का किराया कितना होगा?

इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 62,710 रुपये रखी गई है, जबकि अलग-अलग कोच कैटेगरी के अनुसार यह किराया 90,400 रुपये तक जाएगा। यात्री अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से पैकेज चुन सकते हैं।

विज्ञापन

पैकेज में क्या-क्या शामिल होगा?

रेलवे द्वारा दिए गए इस नेपाल यात्रा पैकेज में कई सुविधाएं शामिल हैं, जैसे

  • ट्रेन यात्रा

  • होटल में ठहरने की सुविधा

  • भोजन

  • स्थानीय जगहों पर घूमना

  • ट्रांसफर सुविधा

  • ट्रैवल इंश्योरेंस

  • गाइडेड टूर

इसका मतलब यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग या प्लानिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।


क्यों खास है ये यात्रा?

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का उद्देश्य लोगों को थीम बेस्ड और आरामदायक यात्रा अनुभव देना है। नेपाल यात्रा को लेकर लोगों में हमेशा उत्साह रहता है, क्योंकि यहां धार्मिक स्थलों के साथ-साथ पहाड़, झीलें और प्राकृतिक दृश्य भी बेहद आकर्षक हैं।

पोखरा की झीलें, काठमांडू की सांस्कृतिक विरासत और चितवन का नेशनल पार्क इस यात्रा को और खास बनाते हैं। वहीं मनकामना मंदिर तक पहुंचने का अनुभव भी यात्रियों के लिए यादगार साबित हो सकता है।


कौन कर सकता है बुकिंग?

इस यात्रा की बुकिंग IRCTC के जरिए की जा सकती है। धार्मिक यात्रा पसंद करने वाले, फैमिली ट्रैवलर्स और नेपाल घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह पैकेज एक शानदार विकल्प माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें