अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज बच्चों को कहां घुमाने ले जाएं, तो ऐसी जगह चुनें जहां धूप कम हो, ठंडा वातावरण मिले और बच्चे बिना थके एंजॉय कर सकें। इनडोर जगहें, पानी की एक्टिविटीज और शाम को आउटिंग इस मौसम में सबसे सुरक्षित मानी जा रही हैं। सही समय और सही जगह चुनकर आप बकरीद की छुट्टी को यादगार बना सकते हैं।
बकरीद की छुट्टी को खास बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत दूर जाएं। सही समय, सुरक्षित जगह और बच्चों की हेल्थ का ध्यान रखते हुए आप परिवार के साथ शानदार दिन बिता सकते हैं। इस गर्मी में आउटडोर की बजाय इनडोर और शाम में आउटिंग ज्यादा बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं।
बकरीद की छुट्टी पर बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट आइडियाज
इनडोर मनोरंजन सेंटर
तेज धूप से बचने के लिए इनडोर प्ले जोन सबसे बेहतर विकल्प है। यहां बच्चे गेम्स, ट्रैम्पोलिन और एक्टिविटी एरिया में मजे कर सकते हैं।
पानी वाली एक्टिविटीज का मजा लें
आज एक दिन की छुट्टी पर वाटर पार्क या पूल जा सकते हैं। यह जगहें गर्मी से राहत देने के साथ बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।
शाम में पिकनिक करें प्लान
शाम के समय पार्क, बागीचे या झील किनारे घूमने जा सकते हैं। ऐसी जगहों पर परिवार के साथ आउटिंग के लिए शानदार विकल्प हो सकता है।
माॅल आउटिंग रहेगा सहज
गर्मी में माॅल जाना बेहतर आइडिया हो सकता है। एसी माहौल में फूड कोर्ट, मूवी और किड्स जोन एक साथ मिल जाते हैं। ये जगहें बच्चों को गर्मी से बचाते हुए एंटरटेनमेंट भी देती हैं।
शाॅर्ट ड्राइव और आइस क्रीम स्टाॅप
अगर ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो परिवार के साथ शाम में ड्राइव और आइस क्रीम आउटिंग भी बच्चों को खुश कर सकती है।
तेज धूप में बच्चों को बाहर ले जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
-
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर जाने से बचें
-
बच्चों को हल्के और कॉटन कपड़े पहनाएं
-
पानी, ORS और जूस साथ रखें
-
टोपी और चश्मा जरूर पहनाएं
-
लगातार धूप में खेलने न दें
गर्मी में फैमिली आउटिंग के लिए सबसे सुरक्षित क्या है?
सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे के बाद का समय सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस दौरान तापमान कम रहता है और हीट स्ट्रोक का खतरा भी घट जाता है।