फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मध्य में स्थित है गैरसैंण, कुमाऊंनी-गढ़वाली सभ्यता व संस्कृति का अनूठा संगम

Wed, 10 Jun 2020 07:36 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गैरसैंण - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मांग उठ रही थी। सोमवार, 8 जून को इस पर मुहर लगी गई है। इससे पहले इसे उत्तराखंड की अस्थाई ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा प्राप्त था। गैरसैंण उत्तराखंड के मध्य में स्थित बेहद ही खूबसूरत जगह है। गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में स्थित गैरसैंण से उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून की दूरी करीब 260 किलोमीटर है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गैरसैंण की दूरी 450 किलोमीटर है। आइए आज जानते हैं उत्तराखंड की ग्रीषमकालीन राजधानी गैरसैंण के बारे में....


 
विज्ञापन

2 of 6
गैरसैंण - फोटो : अमर उजाला
गैरसैंण का अर्थ
  • गैरसैंण "गैर" तथा "सैंण" दो स्थानीय बोली के शब्दों से मिलकर बना है। गैर का पर्याय गहरे स्थान से है और सैंण पर्याय मैदानी भू-भाग से है।  गैरसैंण का अर्थ है 'गहरे में समतल मैदान'।


 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गैरसैंण का इतिहास
  • गढ़वाल क्षेत्र में स्थित गैरसैंण को प्राचीन कथाओं तथा ग्रंथों में केदार क्षेत्र या केदारखंड कहा गया है। प्राचीन कथाओं के अनुसार इस जगह का पहला शासक यक्षराज कुबेर था। 

 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram
बेहद ही सुंदर है गैरसैंण
  • समुद्र तल से 5750 फुट की ऊंचाई पर स्थित गैरसैंण बेहद ही सुंदर जगह है। भौगोलिक दृष्टि से यहां की जलवायु को तरगर्म माना जाता है। 7.53 वर्ग किलोमीटर में गैरसैंण फैला हुआ है और 2011 की जनगणना के अनुसार इस क्षेत्र की कुल जनसंख्या 7138 है जिसमें पुरुषों की संख्या 3,582 तथा महिलाओं की संख्या 3,556 है। यहां की साक्षरता दर 87.27 प्रतिशत है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
दुधाटोली पहाड़ी पर स्थित है गैरसैंण
  • उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के चमोली में स्थित गैरसैंण दुधाटोली पहाड़ी पर स्थित है और इसे उत्तराखंड की पामीर के नाम से भी जाना जाता है। रामगंगा नदी का उद्भव भी यहीं हुआ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊंनी-गढ़वाली सभ्यता व संस्कृति का अनूठा संगम
  • गैरसैंण में कुमांऊॅंनी-गढ़वाली सभ्यता व संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां पर कुमांऊॅंनी और गढ़वाली दोनों भाषाएं बोली जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें