फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temples in Chandigarh: चंडीगढ़ वाले घूम आएं ये प्रसिद्ध मंदिर, छुट्टी वाले दिन करें सैर

Mon, 10 Feb 2025 11:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

शहर के आसपास स्थित मंदिर न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि मन की शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी अनुभव कराते हैं। अगर आप चंडीगढ़ में दर्शन के लिए मंदिरों की तलाश कर रहे हैं, तो ये प्रमुख मंदिर जरूर देखें।  
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पास मंदिर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Famous Temples to Visit in Chandigarh: चंडीगढ़ अपनी खूबसूरती और हरियाली के लिए मशहूर है। पंजाब और  हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सपनों का शहर कहा था। ये शहर शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बना है। यहां कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं, जैसे राॅक गार्डन, सुखना झील, जाकिर रोज गार्डन और शांति कुंज हैं।  

विज्ञापन


चंडीगढ़ में कई प्रसिद्ध मंदिर भी हैं, जो धार्मिक आस्था और शांति के केंद्र हैं। शहर के आसपास स्थित मंदिर न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि मन की शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी अनुभव कराते हैं। अगर आप चंडीगढ़ में दर्शन के लिए मंदिरों की तलाश कर रहे हैं, तो ये प्रमुख मंदिर जरूर देखें।  

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर

माता मनसा देवी मंदिर

  • चंडीगढ़ से करीब 8 किमी दूर पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर स्थित है।
  • देवी के कई स्वरूपों में से एक माता मनसा देवी को समर्पित इस मंदिर में नवरात्रों के दौरान विशेष भीड़ होती है।  
  • मंदिर परिसर विशाल और खूबसूरत है, जहां भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नत मांगते हैं।  

विज्ञापन

Foreign Like Places: महज कुछ हजार रुपये खर्च करके भारत की इन जगहों पर देखें इंग्लैंड-स्विट्जरलैंड जैसा नजारा

चंडीगढ़ कालीबाड़ी मंदिर

  • चंडीगढ़ के सेक्टर 47C में कालीबाड़ी मंदिर है।
  • यह मंदिर मां काली को समर्पित है और बंगाली समुदाय के लिए खास महत्व रखता है।  
  • दुर्गा पूजा के दौरान कालीबाड़ी मंदिर में विशेष उत्सव मनाया जाता है।  


इस्कॉन मंदिर

  • सेक्टर 36 B में राधाकृष्ण का मशहूर इस्काॅन मंदिर है।
  • इस मंदिर में पूरे साल हरिनाम संकीर्तन होता रहता है।  
  • यहां भव्य आरती, सत्संग और भगवद गीता प्रवचन होते हैं।  


शिव मंदिर

  • चंडीगढ़ में सुकना लेक के पास शिव मंदिर स्थित है।
  • भगवान शिव को समर्पित इस प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन होते हैं।  
  • शांत वातावरण के कारण यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन जगह है।  


चंडी मंदिर

  • चंडीगढ़ के पास पंचकूला में चंडी मंदिर है।
  • चंडीगढ़ का नाम इसी मंदिर के नाम पर रखा गया है, यह माता चंडी को समर्पित है।  

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें