फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiva Temples in Delhi: सावन में दिल्ली के इन पौराणिक शिव मंदिरों के करें दर्शन, जहां मनोकामना पूरी होती हैं

Fri, 11 Jul 2025 09:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Shiva temples in Delhi: ऐसे पांच शिव मंदिरों क बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप सावन में धार्मिक यात्रा सूची में शामिल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन मात्र से ही मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। दिल्ली के 5 पौराणिक शिव मंदिर जिनके दर्शन सावन में जरूर करें।
विज्ञापन
मंदिर - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shiva temples in Delhi: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और यह समय उनकी आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस वर्ष सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, वहीं सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को मनाया जाएगा। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो सावन में पौराणिक, शक्तिशाली व प्राचीन शिव मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस लेख में राजधानी दिल्ली में स्थित ऐसे पांच शिव मंदिरों क बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप सावन में धार्मिक यात्रा सूची में शामिल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन मात्र से ही मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। दिल्ली के 5 पौराणिक शिव मंदिर जिनके दर्शन सावन में जरूर करें।

विज्ञापन


गुफा वाले शिव मंदिर

दिल्ली के चाणक्यपुरी में गुफा वाला शिव मंदिर है। यह मंदिर एक रहस्यमयी गुफा में स्थित है। यहां यहां शिवलिंग के दर्शन करने से मानसिक शांति मिलती है।

नीलकंठ महादेव मंदिर

दिल्ली के जनकपुरी में मीनाक्षी गार्डन में नीलकंठ महादेव मंदिर है। सावन में यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। यह मंदिर अपनी ऊर्जा और आस्था के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन


प्राचीन शिव मंदिर

कालकाजी में प्राचीन शिव मंदिर है, जिसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। यहां दर्शन करने से रोग व शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।


Sawan 2025: सावन में उत्तर प्रदेश के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जरूर करें दर्शन


उग्रसेन की बावली शिव मंदिर

राजधानी के कनाॅट प्लेस के पास पुरानी बावली है। इसके समीप स्थित उग्रसेन की वापली शिव मंदिर प्राचीनता और पवित्रता का प्रतीक है।

बाबा बड़ेश्वर महादेव मंदिर 

दिल्ली के ही बवाना में बाबा बड़ेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यहां सावन में विशेष मेले का आयोजन होता है और रुद्राभिषेक किया जाता है। स्थानीय मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें