फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी से शुरू हो गया है क्रिसमस का जश्न, इन जगहों पर हो रही है बुकिंग

Sun, 23 Dec 2018 09:10 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस की तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्रिसमस आने ही वाला है हर तरफ इसके जश्न की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। वैसे तो क्रिसमस पूरी दुनिया में मनाया जाता है, लेकिन दिल्ली से सटे गुरुग्राम में क्रिसमस का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके  पर यहां का नजारा विदेशों से कम नहीं लगता । गुरुग्राम हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। यह दिल्ली से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग और मेट्रो से जाने की सुविधा उपलब्ध है। गुरुग्राम में घूमने के लिहाज से कई बेस्ट स्पॉट है जहां इन दिनों क्रिसमस और नए साल के लिए बेहतर तरीके से सजाया गया है। तो आइए बताते है यहां के क्रिसमस के बारे में... 

विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर सजा मॉल - फोटो : instagram
DLF साइबरहब 
साइबरहब अपने यूनीक स्टाइल एम्बियंस और कैफे, बार, माइक्रोब्रुअरी और रेस्तरां के लिए मशहूर है। यहां की नाइट पार्टी का नजारा बहुत शानदार होता है। लोग ज्यादातर अपने वीकेंड पर आते हैं या फिर क्रिसमस और नए साल पर कुछ खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। शाम के वक्त यहां ओपन पार्टियां चलती हैं। हर कोई जश्न में डूबा नजर आता है। 

किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
किंगडम ऑफ ड्रीम्स
6 एकड़ में बने यह इस पार्क में बॉलीवुड के सितारे होस्ट करने आते रहते हैं। यहां का सबसे मशहूर शो है जंगूरा। जिसे देखने के लिए हर रोज लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। इसके साथ ही कल्चरल गली और यहां का स्वादिष्ट भोजन आपका दिल खुश कर देगा। यहां क्रिसमस और नए साल पर खास तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। जिसमें कई बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां आती हैं। बता दें एंट्री टिकट दोगुना महंगा हो जाता है। लोग महीनों पहले से बुकिंग शुरू कर देते हैं। 

आइस वाटर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद तीसरा नाम आता है- आइस्टर वॉटर पार्क जो 10 एकड़ के जमीन में फैला है। अगर आप वीकेंड पर या फिर किसी खास दिन अपने बच्चों के साथ मस्ती के मूड में हैं तो इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकता। यहां आपको इतनी ज्यादा मस्ती करने को मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। 
विज्ञापन

सुल्तानपुर बर्ड पार्क - फोटो : सोशल मीडिया
सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी 
अगर आप नेचर लवर है तो यह जगह आपके लिए बेहतर होगा। यहां करीब 250 पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां घूमने के लिए सबसे सही मौसम सर्दी है। गर्मियों में यहां का तापमान ज्यादा होता है। यहां सर्दियों में कई प्रवासी पक्षी आते हैं, जो मार्च-अप्रैल तक यहां ठहरते हैं, जिसे देखने के लिए लोग आते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें