फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best of 2018: ईशा अंबानी से लेकर दीपिका तक ने यहां रचाई शादी, ये थे चर्चित वेडिंग डेस्टिनेशन

Sat, 22 Dec 2018 08:48 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शादी चाहे मिडिल क्लास फैमिली में हो या फिर अंबानी जैसे देश के किसी रईस खानदान में, हर किसी के लिए ये लम्हें बेहद खास होते हैं - फोटो : Instagram
विज्ञापन

शादी चाहे मिडिल क्लास फैमिली में हो या फिर किसी रईस खानदान में, हर किसी के लिए ये लम्हें बेहद खास होते हैं। अपने इन लम्हों को हर कोई जी भरकर जीना चाहता है ताकि ताउम्र इनका अहसास यादगार रहे। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अब डेस्टिनेशन वेडिंग भी प्लान करने लगे हैं। साल 2018 में ये चलन ज्यादा देखने में आया। लोग  बैंक्वेट हॉल या फार्म हाउस की तरफ नहीं बल्कि वेडिंग डेस्टिनेशन की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। हाल ही में हुई प्रियंका-निक की शादी भी इसकी गवाह बनी। बता दें, सबसे पहले लोगों में वेडिंग डेस्टिनेशन का क्रेज अनुष्का-विराट की शादी के बाद देखने को मिला, जहां उन्होंने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई।    

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी साल 2017 की सबसे चर्चित शादी थी। - फोटो : twitter
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी साल 2017 की सबसे चर्चित शादी थी। दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन  वेडिंग  किया। इस शादी के बाद  बॉलीवुड के अंदर डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है। बता दें अनुष्का विराट के शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। शादी के बाद विराट अनुष्का ने अपना पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया था, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खास मेहमान थें। खैर यह शादी यादगार शादी थी। 

विराट और अनुष्का के बाद दूसरा नाम आता है - फोटो : social media
विराट और अनुष्का के बाद दूसरा नाम आता है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का। बता दें दीपवीर ने भी अपनी शादी के लम्हों को खास बनाने के लिए इटली के लेक कोमो को चुना। करीब एक सप्ताह तक दीपिका और रणवीर के शादी की रस्म लेक कोमो में चलता रहा,जहां दीपिका के परिवार वाले और रणवीर के परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। दीपवीर के लिए इटली की खूबसूरती में सात फेरे लेना बहुत रोमांच भरा था। दीपवीर के परिवार वालों ने इस शादी को खूब एंजॉय किया। शादी के बाद इनका पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में हुआ तो वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में हुआ जहां तमाम बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां पार्टी में शिरकत करती नजर आईं। 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम  डेस्टिनेशन वेडिंग के लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है - फोटो : file photo
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम  डेस्टिनेशन वेडिंग की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। भले ही प्रियंका के ससुराल वाले विदेशी हैं, लेकिन भारत आकर बेटे की शादी में बहुत खुश नजर आ रहे थे। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का सपना था कि उनकी शादी एक राजकुमारी की तरह हो इसलिए उन्होंने एक खास जगह को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना। प्रियंका की शादी की सारी रस्में जोधपुर के उमेद भवन से हुईं। शादी के बाद प्रियंका ने अपना पहला रिसेप्शन अनुष्का विराट की तरह दिल्ली में दिया, जिसमें दिल्ली के सभी करीबी रिश्तेदार और देश के प्रधानमंत्री मोदी आशीर्वाद देने पहुंचे थें। प्रियंका ने अपना दूसरा रिसेप्शन मुंबई में दिया जहां ब़लीवुड के सभी सितारे शिरकत करते नजर आए। 
विज्ञापन

देश के सबसे अमीर शख्स और कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी उदयपुर से हुआ - फोटो : File Photo
देश के सबसे अमीर शख्स और बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी उदयपुर से हुई, जिसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान आएं थे। ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए देश-विदेश से करीब 1800 मेहमानों को बुलाया गया था। इसमें करीब 1500 मेहमान चार्ट्ड विमानों से आए थे, जबकि बाकी के मेहमान सामान्य विमान सेवाओं से उदयपुर पहुंचें। खबरों की मानें तो मेहमानों को उदयपुर पहुंचाने के लिए एक निजी कंपनी से 92 चार्ट्ड विमानों को हायर किया गया था। अमेरिका से हिलेरी क्लिंटन इस पार्टी की सबसे खास मेहमान रहीं। बता दें प्री वेडिंग के बाद अंबानी ने अपने घर के पारंपरा को निभाते हुए बेटी की शादी और विदाई का कार्यक्रम अपने घर एंटीलिया से किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें