हालांकि जो लोग लाइव संगीत, जैज और ब्लूज क्लब व नाइट लाइफ का आनंद उठाने के लिए शिकागो नहीं जा सकते हैं, उन्हें दिल्ली में ही शिकागो जैसा नजारा देखने को मिल सकता है। दिल्ली की कई ऐसी जगहें हैं जो रात 10 बजे के बाद शिकागो जैसी नजर आने लगती हैं। दिल्ली में शिकागो जैसी नाइटलाइफ का आनंद लेने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं जहां आप म्यूजिक, डांस, लाइव परफॉर्मेंस और लाजवाब फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। शिकागो जैसी नाइटलाइफ का मजा दिल्ली में लेने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं।
कनॉट प्लेस
दिल्ली का सीपी एक प्रतिष्ठित क्षेत्र हैं जो कि नाइटलाइफ़ के शौकीनों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। यहां कई पब, बार और कैफे हैं। लाइव संगीत का आनंद लेने, रात भर डांस या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए यहां पहुंचा जा सकता है। कनॉट प्लेस में लाइव म्यूजिक, डांस फ्लोर और बेहतरीन कॉकटेल का आनंद ले सकते हैं।
Updated Indian Passport Rules: भारतीय पासपोर्ट के नए नियम, पहचान के लिए जरूरी होंगे ये दस्तावेज
हौज खास विलेज
हौज खास सांस्कृतिक और मस्ती के फ्यूजन के लिए प्रसिद्ध है, जो यूनिक नाइटलाइफ का अनुभव कराता है। यहां विलेज के शानदार कैफे, बार और क्लब्स को घूम सकते हैं, साथ ही जीवंत वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं। यह इलाका नाइटलाइफ के शौकीनों के लिए स्वर्ग है।
ग्रेटर कैलाश
दोस्तों के साथ नाइट लाइफ का आनंद उठाने के लिए ग्रेटर कैलाश में आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। यहां की जगमगाती लाइट्स, पार्टी म्यूजिक ट्रैक का लुत्फ उठाने के लिए वीकेंड पर जाना बेहतर वक्त हो सकता है। देर रात यहां का माहौल काफी अच्छा रहता है। कुछ नाइट कैफे व बार लजीज स्टार्ट्स व लजीज फूड्स के साथ बढ़िया कॉकटेल सर्व किए जाते हैं।