फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धाम यात्रा के लिए जा रहे, ये सामान अपने साथ जरूर रखें

Tue, 28 May 2019 04:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए हिल स्टेशन और ऑफ बीट जगह तो अक्सर जाते होंगे लेकिन इस बार धार्मिक यात्रा की सोच रहे हैं तो जरूर जाएं। 7 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुल चुके हैं। जबकि 9 मई को केदारनाथ और 10 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं।साल में मई से अक्टूबर तक आप कभी भी दर्शन कर सकते हैं। अपने माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का अच्छा अवसर और अनुभव प्राप्त होगा। ऐसे में कई बातों का ख्याल रखना जरुरी है खासकर जब आप अपने बुजुर्ग माता-पिता या बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हों। जानें चारधाम यात्रा के दौरान किन चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
-चारधाम यात्रा पूरे साल में केवल छह महीने (मई से अक्टूबर) तक होती है। बर्फबारी के कारण अक्टूबर के बाद यह क्षेत्र दुर्गम हो जाता है। आप चार धाम मंदिरों के उद्घाटन और समापन तिथियों की जांच जरूर कर लें।
-हिंदू पौराणिक स्थलों की यात्रा करते समय, किसी व्यक्ति को पवित्र स्थान में प्रवेश करने से पहले जूते को हटा देना चाहिए और कपड़े से सिर को ढंकना चाहिए।
-अक्टूबर-नवंबर के महीने में ठंड के मौसम से बचाने के लिए ऊनी कपड़े पहनें और गर्मी के दौरान हल्के ऊनी कपड़े पहनें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
-अपने साथ ऊनी कंबल, एक छाता, रेनकोट, टॉर्च और कैनवास के जूते ले जाएं। आप ऊनी स्वेटर, कैप और मफलर कैरी कर सकते हैं, जो आपको हिमालय के ऊपरी स्तर पर ठंडी हवाओं से बचाएगा।
-क्रीम, मॉइस्चराइज़र, सनस्क्रीन क्रीम रखें।
-दर्द निवारक, एंटीबायोटिक्स, खांसी लोज़ेन्ग, एंटीसेप्टिक क्रीम, आयोडीन, सर्दी और बुखार के लिए एक चिकित्सा किट पैक करें।
 

4 of 6
- फोटो : AmarUjala
-अपनी नियमित दवाओं को ले जाएं, क्योंकि आपको ऐसे दुर्गम स्थानों पर केवल सीमित और सामान्य दवा ही मिल सकती है।
-डार्क चोक्लेट्स, ड्राई फ्रूट्स, ग्लूकोज और टॉफियां कैरी करें। ये आपको ट्रेकिंग और लंबे जाम के दौरान त्वरित ऊर्जा प्रदान करेंगे।
-दिशा निर्देश मांगते समय, दुकानदारों से बात करें, पैदल चलने वालों से नहीं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
-अगर किसी विशेष क्षेत्र में कैमरों की अनुमति नहीं है तो तस्वीरें न लें। किसी धर्म विशेष की भावनाओं से ना खेलें।
-यात्रा से कम से कम एक महीने पहले तैयारी शुरू करमा बेहतर होगा ताकि अाप कोई सामान ना भूलें।
-हालांकि स्वप्रबंधित पर्यटन किफायती होते हैं, लेकिन चारधाम यात्रा के लिए एक स्थानीय विशेषज्ञ ट्रैवल एजेंट द्वारा निर्देशित दौरे उचित हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
-बारिश के मौसम में यात्रा न करें क्योंकि उस दौरान भूस्खलन होते हैं।
-होटल के कमरे पहले से बुक करें अगर आप मंदिर के उद्घाटन की तारीखों के करीब यात्रा कर रहे हैं, तो तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ होती है। चारधाम रूट पर होटल चेक करें।
-पैक पानी या उबला हुआ पानी ही पिएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें