लंदन से लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित यह किला आपको पेंटिंग जैसा लगेगा। इस मध्ययुगीन किले में घूमते हुए आप मोम के पुतलों और संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं को देखते हुए किसी दूसरी ही दुनिया में पहुंच जाएंगे। टावर पर चढ़कर आप वारिकशायर शहर का विहंगम दृश्य भी देख सकते हैं। तहखानों में घूमते हुए आप रक्तिम इतिहास को महसूस कर सकते हैं। यहां साउंड सिस्टम से उस काल में यातना के तरीकों को बताया गया है।
बार्ड ऑफ एवन। आपने स्कूल में शेक्सपीयर के परिचय में यही पढ़ा होगा। वारिक कैसल से आधे घंटे की दूरी पर खूबसूरत शहरस्ट्रेटफोर्ड एवन में शेक्सपीयर का जन्मस्थान है। उनके पिता इस मकान के निचले तल में दस्ताने बनाते थे और पहले तल पर परिवार रहता था। इस जगह को देखना अद्भुत नाटककार के जीवन से जुड़े अनुभव से गुजरना होगा। शेक्सपीयर बर्थप्लेस ट्रस्ट इस जगह का प्रबंधन देखता है। यहां आप शेक्सपीयर से जुड़ी वस्तुएं भी सावनर शाप से खरीद सकते हैं। शेक्सपीयर के बगीचे में रविंद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा भी लगी दिखेगी। शहर में जन्मस्थान से 15 मिनट पैदल चलकर आप होली ट्रिनिटी चर्च पहुंच जाएंगे जहां शेक्सपीयर दफन हैं, अपनी अनगिनत दास्तानों के साथ।
ब्रिटेन जाने के लिए आपको छोटी से छोटी जानकारी विजिट ब्रिटेन के वेबसाइट (visitbritain.com) पर मिल जाएगी। यह वेबसाइट आपको बताएगी कि कहां आप बेहतर शाॅपिंग कर सकते हैं। कौन जगह ऐसी हैं जहां आप गए पर कुछ नया और वहां है। भारतीय भोजन कहां मिल सकता है यह सब आपको इस वेबसाइट पर मिलेगा।