घूमने का मन तो सबका होता है लेकिन कई बार संकोच कर जाते हैं क्योंकि बात बजट की होती है। बजट की बात सोचकर आप घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं क्योंकि कहीं भी जाने के लिए अच्छी- खासी रकम खर्च होगी। लेकिन कहते हैं जीवन में किसी चीज का अफसोस लेकर नहीं जीना चाहिए तो चिंता छोड़िए, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम पैसों में भी घूम सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
शिमला-कुफरी एक शानदार जगह है। यहां दो दिन और दो रात का पैकेज लिया जा सकता है। यह टूर पैकेज बहुत आसानी से 5000 रुपयों के अंदर-अंदर हो सकता है। यहां रहना, घूमना और खाना-पीना मिलाकर आराम से इतने पैसों में आप शिमला घूम सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित औल पहाड़ी से घिरा हुआ है इसकी प्राकृतिक सुंदरता को देखने भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। दो दिन का प्लान बनाएं और 5000 रूपए में ये खूबसूरत जगह घूम आइए।
4 of 6
हिमाचल प्रदेश में कसौल भी लो बजट जगह है। कसौल चंडीगढ़-मनाली के बीच में पड़ने वाला एक हिल स्टेशन है। बैचलर्स के लिए ये पसंदीदा डेस्टीनेशन है। यहां के होटल रियायती दामों में उपलब्ध हैं। अगर बहुत पीक सीजन नहीं चल रहा होता है तो यहां होटल 800 रुपयों से भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 6
मध्य प्रदेश का पचमढ़ी भी लो बजट में बेहतर विकल्प है। यहां भी रियायती दरों में आसानी से होटल रूम उपलब्ध हो जाते हैं। साथ ही खाना- पीना भी हो जाता है। ऐसे में ये जगह भी चुनी जा सकती है।
गुलाबी शहर में घूमने का शौक रखते हैं, तो आप कम बजट में यहां की बेहतरीन लोकेशन देख सकते हैं। यहां हवामहल, सिटी प्लेस, रामबाग प्लेस, जयगढ़ किला, संट्रेल पार्क के पुराने किले और मंदिर मुख्य आर्कषण हैं।