फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में घूमने की सोच रहे हैं तो ये होंगी सबसे बेहतर लोकेशंस

Wed, 04 Nov 2020 02:59 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
टूर एंड ट्रैवल - फोटो : demo pics
विज्ञापन

कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर ट्रैवल इंडस्ट्री पर हुआ है। एक ओर जहां ट्रैवल इंडस्ट्री ठप्प हुई है वहीं घूमने-फिरने  के शौकीन लोगों की यात्राएं थमी हुई हैं, हालांकि देश अनलॉक की स्थिति की और बढ़ रहा है, ऐसे में यदि आप दिसम्बर माह में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए दिसम्बर माह में देश की इन जगहों पर घूम सकते हैं।

विज्ञापन

शिमला के लिए सबसे बेस्ट मौसम नवंबर दिसंबर होता है। - फोटो : Pixabay
घूमने के शौकीन लोगों को बस मौके का इंतजार होता है। ऐसे में अगर बात हो दिसंबर महीने की तो उस वक्त लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना लेते हैं। दिसंबर में सर्दी को ध्यान में रखते हुए हम ट्रिप बनाते हैं। साथ ही यह भी सोचते हैं कि ठंड का लुत्फ भी उठा ले और बीमार भी न पड़े। वहीं ऐसे में कुछ लोग पहाड़ों पर जाना चाहते है तो वहीं कुछ समुद्र के किनारे अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं।  दिसंबर में गोवा घूमने के लिए सबसे सही है। दिसंबर महीने में वहां का माहौल बहुत खुशनुमा होता है। हर तरफ पार्टी का माहौल होता है। लोग बीच पर भी पार्टी करते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच पर बैठकर आनंद उठा रहे होते हैं।

केरल में बाढ़ से खेती की 45000 हेक्टेयर जमीन को नुकसान - फोटो : filephoto
केरल 
दिसंबर में केरल जाना मतलब सुकून के पल बिताना होता है। साल के कुछ आखिरी दिन और नए साल की शुरुआत के लिए केरल से बेहतर जगह कोई हो ही नहीं सकती। यहां की सुबह शाम का दृश्य मनोरम होता है। यहां लजीज भोजन का मजा और चारों तरफ हरियाली का अदभुत नजारा होता है। 
 

दुबई - फोटो : फाइल फोटो
दुबई
दुबई ऐसी जगह है जहां पूरे परिवार के साथ नए साल का मजा लिया जा सकता है। यहां आकर घूमने से लेकर शॉपिंग तक का लुत्फ उठा सकते है। दिसंबर महीना में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहां के रइसियत की बात करें या प्राकृतिक सुंदरता की या फिर सन बॉथ की आप हर जगह अच्छे से इंजॉय कर सकते है। यहां एक बार आने के बाद आप बहुत सारी यादगार पल अपने साथ ले जाएंगे।
 
विज्ञापन

गोवा एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है जहां आप सालभर में कभी भी घूम सकते हैं। - फोटो : Pixabay
गोवा बहुत बेहतर जगह है अपनी छुट्टियों को मनाने के लिए। इस वक्त यहां 25 दिसंबर और नये साल की पार्टी का जश्न होता है। बहुत से लोग नाइट पार्टी  का मजा लेते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच के किनारे इंजॉय करते हैं। यहां कम पैसे में भरपेट खाना और रहना हो जाता है। दिसंबर में यहां भारतीय लोगों से कहीं ज्यादा विदेशी नजर आते हैं। यहां का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। यहां ज्यादा कपल और दोस्त आते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें