फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakes In India: जानिए भारत की खूबसूरत झीलों के बारे में...

Sat, 31 Oct 2020 09:19 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नैनीताल - फोटो : social media
भारत एक खूबसूरत देश है। इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं यहां की झीलें। भारत में कई खूबसूरत झीलें हैं, जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। अमूमन झीलों का नाम सुनते ही हमारे मन में उत्तराखंड के नैनीताल का ख्याल आने लगता है। ऐसा हो भी क्यों ना? नैनीताल है ही इतना खूबसूरत। नैनीताल का ख्याल आना स्वाभाविक भी है क्योंकि इस शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। हमारे देश में और भी बहुत सी झीलें हैं जो बेहद ही खूबसूरत हैं। आज हम आपको भारत में स्थित खूबूसरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं.....

 
विज्ञापन

2 of 6
डल झील - फोटो : अमर उजाला
डल झील, जम्मू कश्मीर
  • जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। भारत के इस खूबसूरत राज्य की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है यहां पर स्थित डल झील। ये खूबसूरत झील हर मौसम में अलग-अलग नजारों के साथ बेहद ही सुंदर नजर आती है। ठंड में ये झील पूरी तरह से जम जाती है। डल झील 15 किलोमीटर के दायर में फैली हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
चंद्रताल लेक, स्पीति
  • चंद्रताल लेक स्पीति में स्थित है। इसकी खूबसूरती की बात ही निराली है। चंद्रताल लेक चंद्र झील के नाम से भी मशहूर है। चंद्र झील का रंग नीलमणि जैसा है। इस झील की आकृति चंद्रमा के समान है और ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 

 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
पिछोला लेक, उदयपुर
  • उदयपुर भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर स्थित पिछोला झील उदयपुर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। पिछोला झील 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमिटर चौड़ी है। सिटी पैलेस से इस झील का सुंदर नजारा देखने लायक होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
पैंगोंग झील - फोटो : Social media
पैंगोंग त्सो, लद्दाख
  • पैंगोंग त्सो झील भारत की अनोखी झीलों में से एक है। लेह से इस झील तक पहुंचने में पांच घंटे का समय लगता है। पैंगोंग झील के आसपास थ्री इडियटस फिल्म की सूटिंग भी हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
लोकटक लेक, मणिपुर
  • लोकटक झील मणिपुर की मशहूर स्थानों में से एक है। यह झील तैरती फुमदी का नजारा देखने के लिए पूरे भारत में मशहूर है। छोटी फुमदियों का नजारा इस झील को बेहद खास व आकर्षक बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें