हवाई सफर तय करेंगे तो भितरकनिका नेशनल पार्क का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुवनेश्वर है। वहां से टैक्सी बुक करके नेशनल पार्क तक पहुंचा जा सकता है। रेल मार्ग से जाना है तो नेशनल पार्क के नजदीकी रेलवे स्टेशन भद्रक और पारादीप हैं। वहां से टैक्सी से नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं।