फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Get Rid Of Lizards: छिपकली को भगाने के घरेलू नुस्खे, सिर्फ इन तीन चीजों की पड़ेगी जरूरत

Mon, 24 Mar 2025 06:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

 रसोई घर में रखे कुछ मसाले की सुगंध छिपकली को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह इससे दूर ही रहती हैं। इसलिए छिपकली भगाने के लिए कुछ चीजों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
छिपकली कैसे भगाएं - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tips To Get Rid Of Lizards at Home  गर्मी का मौसम आते ही छिपकली घर की दीवारों और कोनों से जमीन तक घूमती नजर आने लगती हैं। घर के बाथरूम, बेडरूम, किचन से लेकर हर जगह छिपकली दीवारों पर घूमती, लटकती दिख जाती है, जिसे देखकर डर भी लगता है और मन भी खराब हो जाता है।

विज्ञापन


आप छिपकली से छुटकारा पाना चाहते हैं लेकिन उन्हें भगाएं कैसे ये समझ नहीं पाते। दरअसल छिपकली गंदगी और जहां कीड़े मकोड़े ज्यादा होते हैं, वहीं ज्यादा आती है। इसलिए घर में साफ-सफाई रखें और कीड़े मकोड़े न आने दें। इसके अलावा अगर बिना चोट पहुंचाए छिपकली को घर से भगाना चाहते हैं तो कुछ आसान से घरेलू उपाय अपना सकते हैं। रसोई घर में रखे कुछ मसाले की सुगंध छिपकली को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह इससे दूर ही रहती हैं। इसलिए छिपकली भगाने के लिए कुछ चीजों का उपयोग कर सकते हैं।



कॉफी

कॉफी की खुशबू काफी तेज होती है लेकिन छिपकलियों के लिए यह बदबू होती है। वह कॉफी की सुगंध से दूर भागती हैं। कॉफी में थोड़ा तंबाकू पाउडर डालकर उसमें पानी मिलाएं और इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इन्हें उन स्थानों पर रखें जहां छिपकली घूमती हैं, तो छिपकलियां उन जगहों से दूर भागेंगी।
विज्ञापन


काली मिर्च का स्प्रे

छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए काली मिर्च का स्प्रे उपयोग करें। काली मिर्च को कूट कर पानी में मिलाएं और उसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस पेपर स्प्रे से जगह-जगह पर छिड़काव करें। छिपकलियां दुम दबाकर भाग जाएंगी।

लहसुन प्याज

लहसुन और प्याज की गंध बहुत तेज होती है जो छिपकलियों को परेशान कर सकती हैं। लहसुन या प्याज का रस निकाल कर उसका छिड़काव उन जगहों पर करें जहां छिपकलियां आती हैं। चाहें हो लहसुन और प्याज के छिलके भी रख सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें