लौकी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : adobe
Tips To Buy Organic Bottle Gourd: बाजार से सब्जियां खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे सब्जी ताजी हो, उसमें बहुत अधिक बीच न हो, अधिक खोखली या कठोर न हो या खराब न हो। इसके अलावा अब खेती में मिलावट का दौर है। सब्जियों को इंजेक्शन लगाकर समय से पहले तैयार किया जाता है, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। ऐसे में सब्जी खरीदते समय ऑर्गेनिक सब्जी की पहचान करना भी आना चाहिए। अच्छी, ताजी और ऑर्गेनिक सब्जी की पहचान के लिए खास ट्रिक अपना सकते हैं।
अक्सर आप बाजार से तो सुंदर दिखने वाली लौकी घर ले आते हैं, लेकिन काटने पर अंदर से ये काफी कठोर होती हैं। इसके अलावा लौकी में अत्यधिक बीज भी हो सकते हैं। इस तरह की लौकी को खराब माना जाता है। लौकी मुलायम, कम बीज वाली होनी चाहिए लेकिन दुकान पर बिना काटे या छीले नरम और ताजी लौकी की पहचान कैसे करें।
लौकी का रंग
लौकी की पहली पहचान उसका रंग देखकर होती है। ताजी लौकी का रंग हल्का हरा होना चाहिए। पीलापन या सफेदी वाली लौकी अच्छी तरह से तैयार नहीं होती है या सूख रही होती है।
लौकी का छिलका
अच्छी लौकी का छिलका चिकना होता है। झुर्री वाली लौकी का स्वाद फीका होता है और वो खाने लायक नहीं होती है। लौकी का छिलका मुलायम होना चाहिए। अगर ये मोटा लग रहा है तो लौकी खरीदने से बचें।
लौकी का वजन और साइज
लौकी खरीदते समय ध्यान रखें कि इसका आकार बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए। वजन में भारी लौकी में बीज पक चुके होते हैं और स्वाद में ठीक नहीं होती है।
Health Alert: ऐसी गड़बड़ आदतों से तुरंत बना लीजिए दूरी, वरना कम उम्र में ही बन जाएंगे हार्ट के मरीज
नाखून से करें टेस्ट
लौकी को नाखून से टेस्ट कर सकते हैं। लौकी पर अगर आसानी से नाखून चुभ जाता है तो लौकी ताजी है। वहीं अगर लौकी रबर सी महसूस हो या मुश्किल से नाखून अंदर जाए तो समझ जाइए कि यह ताजी नहीं है और अंदर से खराब हो सकती है। इसके अलावा लौकी पर नाखून चुभाने पर अगर उसमें से पीले रंग के पानी जैसी नमी बाहर आए या जेल जैसा पदार्थ बाहर आए तो समझिए कि लौकी ताजी है और इसमें पानी की अच्छी मात्रा है।