फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय टीवी को खुला न छोड़ें, सेहत के लिए नुकसानदायक है ये आदत

Fri, 03 Jul 2020 06:31 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोते समय टीवी खुला छोड़ने की आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa
अच्छी सेहत के लिए छोटी- छोटी बातों का भी विशेष ध्यान देना होता है। अक्सर रात में टीवी लगा ही रहता है और हमें नींद आ जाती है। धीरे- धीरे फिर ये हमारी आदत में शामिल हो जाता है। परंतु एक अध्ययन के अनुसार सोते समय टीवी खुला छोड़ने की आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है। 

अगर आपको भी ये आदत है तो इसे जल्दी से जल्दी छोड़ने का प्रयास करें। इस अध्ययन में ये भी देखा गया है कि कई लोगों को टीवी के बिना नींद ही नहीं आती है और कुछ देर टीवी देखने के बाद नींद आने लगती है। 

कुछ लोग तो रात में नींद खुलने पर टीवी को बंद कर देते हैं, परंतु कुछ लोग आलस्य के चलते टीवी को चलने ही देते हैं। इस आदत से सेहत को काफी नुकसान होता है। आइए जानते हैं टीवी को खुला रख सोने से सेहत को क्या नुकसान होता है।
विज्ञापन

2 of 5
जो लोग टीवी देखते-देखते सो जाते हैं उनको कमर दर्द की समस्या होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कमर दर्द की समस्या
  • इस अध्ययन में ये बात सामने आई कि जो लोग टीवी देखते-देखते सो जाते हैं उनको कमर दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसा इसलिए होता क्योंकि वो एक सही पोजीशन में नहीं सोते हैं। जिस पोजीशन में वे टीवी देख रहे होते हैं उसी पोजीशन में सो जाते हैं, जिससे कमर दर्द जैसी समस्या हो जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
उन लोगों का वजन नियंत्रण में रहता है जो लोग सोते समय टीवी से दूरी बना लेते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa
वजन नियंत्रित नहीं रहता है
  • इस अध्ययन के अनुसार जो लोग टीवी देखते- देखते सो जाते हैं उनका वजन भी नियंत्रित नहीं रहता है। इस अध्ययन में पाया गया कि उन लोगों का वजन नियंत्रण में रहता है जो लोग सोते समय टीवी से दूरी बना लेते हैं। 


 

4 of 5
ऐसे लोगों को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नींद में पड़ता है फर्क 
  • जो लोग टीवी देखते- देखते सो जाते हैं उनकी नींद पर इसका खासा प्रभाव पड़ता है। इस अध्ययन में ये बात सामने आई कि ऐसे लोगों को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी टीवी देखते- देखते सो जाते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीवी से निकलने वाली रोशनी का प्रभाव स्लिप हॅारमोनस पर पड़ता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
टीवी से निकलने वाली रोशनी से होता है नुकसान
  • टीवी से निकलने वाली रोशनी का प्रभाव स्लिप हॅारमोनस पर पड़ता है, जिस कारण अनिंद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें