फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orange Buying Tips: संतरा मीठा है या खट्टा? खरीदने से पहले इन आसान टिप्स से करें पहचान

Tue, 05 May 2026 04:35 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

how to choose sweet oranges: संतरे का वजन, रंग, छिलके की बनावट, खुशबू और आकार देखकर आप आसानी से पहचान सकते हैं कि वह मीठा और रसदार है या खट्टा।
विज्ञापन
मीठा संतरे की क्या पहचान होती है - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Santara Meetha ya Khatta Kaise Pehchane: सर्दियों का मौसम हो या गर्मियों की हल्की शुरुआत, संतरा हर मौसम में पसंद किया जाने वाला फल है। इसकी ताजगी, जूस और खट्टा-मीठा स्वाद इसे हर उम्र के लोगों का पसंदीदा बनाता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बाजार से संतरे खरीदने के बाद उनका स्वाद उम्मीद के मुताबिक नहीं होता, कभी बहुत खट्टे निकलते हैं, तो कभी फीके।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संतरा खरीदने से पहले ही यह पता लगाया जा सकता है कि वह मीठा होगा या खट्टा? कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप बिना काटे ही संतरे की क्वालिटी और स्वाद का अंदाजा लगा सकते हैं।

विज्ञापन


फल खरीदते समय थोड़ी सी समझदारी न सिर्फ आपके पैसे बचा सकती है, बल्कि खाने का मजा भी दोगुना कर सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 आसान और काम के टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप हर बार मीठे और रसदार संतरे ही चुन पाएंगे।

वजन से लगाएं अंदाजा

जब आप संतरा खरीदें, तो उसे हाथ में उठाकर देखें। अगर वह अपने आकार के मुकाबले भारी लगता है, तो इसका मतलब है कि उसमें जूस ज्यादा है और वह मीठा होने की संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन

रंग पर दें ध्यान

गहरा नारंगी रंग वाला संतरा आमतौर पर ज्यादा पका और मीठा होता है। हल्के या हरेपन वाले संतरे अक्सर खट्टे या अधपके हो सकते हैं।


छिलके की बनावट जांचें

पतला और चिकना छिलका मीठे संतरे की पहचान होता है। अगर छिलका बहुत मोटा या खुरदुरा है, तो अंदर का फल कम रसदार और ज्यादा खट्टा हो सकता है।


खुशबू से पहचानें

ताजा और मीठे संतरे से हल्की-सी मीठी खुशबू आती है। अगर कोई खास खुशबू नहीं आ रही या अजीब सी गंध है, तो उसे खरीदने से बचें।


आकार और नाभि देखें

कुछ संतरे नीचे की तरफ छोटे नाभि जैसे हिस्से के साथ आते हैं। ऐसे संतरे अक्सर मीठे होते हैं। बहुत बड़े और हल्के संतरे अक्सर फीके या कम स्वाद वाले हो सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें