फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Gardening Tips: तेज धूप में सूख रहे हैं पौधे? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

Mon, 04 May 2026 03:30 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

How To Save Plants From Heat: तेज धूप से पौधों को बचाने के लिए उन्हें शेड में रखें, सही समय पर पानी दें, मल्चिंग करें, मिट्टी की नमी बनाए रखें और ओवर-एक्सपोजर से बचाएं। ये उपाय पौधों को सूखने से बचाते हैं।
विज्ञापन
गार्डनिंग टिप्स - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Garmi Me Paudhon Ki Dekhbhal Kaise Karen: गर्मियों की तेज धूप सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पौधों के लिए भी काफी नुकसानदायक होती है। कई बार आपने देखा होगा कि अच्छी तरह से देखभाल करने के बावजूद भी पौधे अचानक मुरझाने लगते हैं, उनकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और धीरे-धीरे वे सूखने लगते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण होता है अत्यधिक धूप और सही देखभाल की कमी। तेज गर्मी में पौधों को अतिरिक्त ध्यान और सही तकनीक की जरूरत होती है, ताकि वे स्वस्थ और हरे-भरे बने रहें। अगर समय रहते सही उपाय न किए जाएं, तो पौधे पूरी तरह खराब भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


कुछ आसान और असरदार गार्डनिंग टिप्स अपनाकर आप अपने पौधों को गर्मी के असर से बचा सकते हैं। चाहे आपके पास छोटा सा बालकनी गार्डन हो या बड़ा गार्डन, ये उपाय हर जगह काम आते हैं। इस लेख में जानिए 5 ऐसे जरूरी टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने पौधों को तेज धूप से बचा सकते हैं और उन्हें फिर से स्वस्थ बना सकते हैं।


धूप से बचाने के लिए शेड का इस्तेमाल करें

अगर पौधे सीधे तेज धूप में रखे हैं, तो उन्हें आंशिक छांव में शिफ्ट करें। आप ग्रीन नेट, कपड़ा या छत का इस्तेमाल करके पौधों को सीधी धूप से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

सही समय पर पानी देना बेहद जरूरी

गर्मियों में सुबह जल्दी या शाम को पौधों में पानी दें। दोपहर में पानी देने से पानी जल्दी सूख जाता है और जड़ों तक सही नमी नहीं पहुंच पाती।


मल्चिंग करें 

मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, घास या नारियल के छिलके डालें। इससे मिट्टी की नमी बनी रहती है और जड़ों को ठंडक मिलती है।


मिट्टी और पॉट का सही चुनाव

ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें जो पानी को होल्ड कर सके लेकिन जलभराव न हो। साथ ही, बहुत छोटे गमलों में पौधे जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए सही साइज का पॉट चुनें।


पौधों की नियमित जांच करें

पत्तियों का रंग, मिट्टी की नमी और पौधे की स्थिति पर नजर रखें। अगर पत्तियां झुलस रही हैं, तो तुरंत लोकेशन बदलें और पानी की मात्रा एडजस्ट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें