फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plants Grow Fast in Summer: मई की भीषण गर्मी में भी में लगा सकते हैं ये पेड़-पौधे

Sun, 03 May 2026 04:59 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Which Plants Grow Fast in Summer: अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मी के मौसम में पेड़-पौधे काफी झुलस जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे उन पेड़-पौधों के बारे में, जो चिलचिलाती धूप में भी लहराते रहेंगे। 
विज्ञापन
Plants Grow Fast in Summer - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Which Plants Grow Fast in Summer: मई का महीना भारत में भीषण गर्मी लेकर आता है, जब तापमान कई शहरों में 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है। ऐसे मौसम में लोग जहां घर से बाहर निकलने से बचते हैं, वहीं पौधे लगाने के बारे में सोचते ही कई लोग पीछे हट जाते हैं। 
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे समय में लोगों को लगता है कि इस समय पौधे लगाना मुश्किल है और वे जल्दी सूख जाएंगे। लेकिन सही जानकारी और सही पौधों का चयन किया जाए, तो गर्मियों में भी बागवानी आसानी से की जा सकती है। 

दरअसल, कुछ ऐसे पौधे होते हैं जो तेज धूप और गर्मी को सहन कर लेते हैं और कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं। अगर आप अपने घर, बालकनी या गार्डन को हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो मई की गर्मी में भी सही पौधों का चयन करके आप शानदार गार्डनिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन


गुड़हल 

गुड़हल का पौधा गर्मियों के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है क्योंकि यह तेज धूप को आसानी से सहन कर लेता है। इसे रोजाना अच्छी धूप मिलने पर यह तेजी से बढ़ता है और बड़े, आकर्षक फूल देता है। इसकी खासियत यह है कि थोड़ी देखभाल में भी यह लंबे समय तक हरा-भरा रहता है। मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन पानी जमा न होने दें। समय-समय पर हल्की खाद देने से फूलों की संख्या बढ़ती है और पौधा स्वस्थ रहता है।

मनी प्लांट 

मनी प्लांट सबसे आसान और कम मेंटेनेंस वाला पौधा है। यह गर्मी में भी आसानी से जीवित रहता है और इसे आप पानी या मिट्टी दोनों में उगा सकते हैं। इसे सीधी धूप की बजाय हल्की रोशनी या छांव में रखना बेहतर होता है। यह पौधा घर की हवा को साफ करने में भी मदद करता है, इसलिए इसे इनडोर प्लांट के रूप में भी काफी पसंद किया जाता है।

एलोवेरा 

एलोवेरा गर्मी के मौसम का सबसे मजबूत पौधा माना जाता है। यह कम पानी में भी लंबे समय तक जीवित रह सकता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और तेज धूप में भी यह आसानी से बढ़ता है। इसकी पत्तियों में मौजूद जेल त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ध्यान रखें कि इसे जरूरत से ज्यादा पानी न दें, वरना इसकी जड़ें खराब हो सकती हैं।

गेंदा

गेंदा का पौधा गर्मियों में आपके गार्डन को रंगीन बना सकता है। यह पौधा तेज धूप में भी खिलता है और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। इसे नियमित पानी और अच्छी धूप मिलती रहे तो यह लगातार फूल देता रहता है। गेंदा न केवल सजावटी है, बल्कि यह कीड़ों को दूर रखने में भी मदद करता है।

पोर्टुलाका

पोर्टुलाका, जिसे सन प्लांट भी कहा जाता है, गर्मियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह तेज धूप में भी खूब खिलता है और बहुत कम पानी में भी जीवित रहता है। इसके छोटे-छोटे रंग-बिरंगे फूल गार्डन को बेहद आकर्षक बनाते हैं। यह पौधा खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो कम समय में गार्डनिंग करना चाहते हैं और ज्यादा देखभाल नहीं कर सकते।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें